

आप पढ़ रहे हैं डाइनामाइट न्यूज़ पर दिनभर की बड़ी खबरों का लाइव अपडेट। यहां आपको राजनीति, नीति, प्रशासन, समाज और देश-दुनिया से जुड़ी हर अहम खबर मिनट-दर-मिनट मिलेगी सिर्फ एक क्लिक पर।
आज की बड़ी खबरें
उत्तर भारत इन दिनों भीषण प्राकृतिक आपदाओं की चपेट में है। लगातार बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से कई राज्यों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जम्मू-कश्मीर से लेकर पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड तक तबाही का मंजर पसरा हुआ है। हजारों लोग बेघर हो गए हैं, लाखों एकड़ में खड़ी फसलें तबाह हो चुकी हैं और करोड़ों की संपत्ति नष्ट हो चुकी है।
उत्तर प्रदेश में फिलहाल गर्मी अपने तेवर दिखा रही है। मानसूनी बादलों की चाल बदलने के बाद पूरे प्रदेश में उमस और चिलचिलाती धूप से लोग बेहाल हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने साफ किया है कि 7, 8 और 9 सितंबर को प्रदेश में कहीं भी बारिश की संभावना नहीं है। इन तीन दिनों तक पूरे 75 जिले ग्रीन जोन में रहेंगे, यानी न तो भारी बारिश होगी और न ही बिजली गिरने का खतरा रहेगा। हालांकि इस दौरान धूप और उमस से लोगों की परेशानी बढ़ेगी।
उत्तर प्रदेश के कन्नौज से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां जनपद के सौरिख थाना क्षेत्र के खानपुर गांव निवासी राम लखन यादव उर्फ रामप्रसाद सौरिख कस्बा के गांधीनगर मोहल्ला में पत्नी और बच्ची के साथ किराए के मकान पर रहते हैं। शुक्रवार को वह किसी कार्य से कन्नौज जनपद गए हुए थे। इस दौरान बैखोफ बदमाश ने मां और बेटी कोनशीला पदार्थ सुघाकर बेहोश करके लाखों की लूट की। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।
हॉकी एशिया कप 2025 में भारतीय महिला टीम ने शानदार शुरुआत करते हुए थाईलैंड को भारी अंतर से हराया। एकतरफा मुकाबले में टीम इंडिया ने 11-0 की बड़ी जीत दर्ज की। इस मुकाबले में उदिता दुहान और ब्यूटी डंग ने दो-दो गोल दागे, जबकि मुमताज खान, संगीता कुमारी, नवनीत कौर समेत अन्य खिलाड़ियों ने भी गोल दागकर टीम की जीत सुनिश्चित की।
गोरखपुर में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान ( Anil Chauhan ) का 2 दिवसीय दौरा शुरू हो गया है। गुरुवार शाम को उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ गोरखनाथ मंदिर में गुरु गोरखनाथ के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर एक बार फिर विवादों में हैं। इस बार मामला उनके बयान को लेकर है, जिसमें उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं को 'गुंडा' कहा था। उनके इस बयान के खिलाफ ABVP कार्यकर्ताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।
बिजनौर जिले का रहने वाले एक व्यक्ति मोहम्मद दिलशाद ने वर्ष 1999 में सऊदी अरब में एक कांड कर दिया था। अब 26 साल बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने आरोपी को गिरफ्तार किया, गुरुवार को आरोपी को कोर्ट के सामने पेश किया गया।
छठ महापर्व बिहार और पूर्वांचल के लोगों के लिए सबसे बड़ा त्यौहार है। प्रवासी चाहे सालभर कहीं भी रहें, लेकिन छठ पर घर लौटना जरूरी होता है। इस बार भी ट्रेनों में टिकटों की लंबी वेटिंग और कन्फर्मेशन की अनिश्चितता लोगों की परेशानी बनी हुई थी।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
मैनपुरी के अहमलपुर गांव में 6 अगस्त 2025 को एक युवती ने रेप के बाद खुदकुशी कर ली। परिवार और ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है, लेकिन पुलिस अभी तक गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। इस मामले को लेकर भारतीय कश्यप सेना ने एसपी कार्यालय का घेराव किया है।
बलिया जिले के बांसडीह विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की विधायक केतकी सिंह के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं। समाजवादी पार्टी (सपा) ने उनके हालिया बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें कानूनी नोटिस भेजा है।
मुंबई एक बार फिर आतंकवादियों के निशाने पर है। इस बार धमकी भेजी गई है सुसाइड बॉम्बिंग यानी ह्यूमन बम ब्लास्ट की, जिससे शहर को हिलाकर रख देने की बात कही गई है। मुंबई ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर भेजे गए एक खतरनाक संदेश में दावा किया गया है कि 34 गाड़ियों में ह्यूमन बॉम्ब लगाए गए हैं
रूस-यूक्रेन युद्ध पर क्रेमलिन ने बयान दिया कि पश्चिमी देश यूक्रेन को सुरक्षा गारंटी देने में सक्षम नहीं हैं। प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा, अमेरिकी और यूरोपीय सैनिक भी यूक्रेन को सुरक्षा नहीं दे सकते। युद्ध अभी थमता नहीं दिख रहा है और हालात गंभीर बने हुए हैं।
दिल्ली में यमुना नदी का उफान काफी तेजी के साथ बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार की सुबह यमुना नदी का पानी 207.33 मीटर तक पहुंच गया। गुरुवार को नदी का जलस्तर 207.48 मीटर तक पहुंच गया था। लेकिन शुक्रवार को थोड़ा कम हुआ। यह राहत की बात तो है, लेकिन बाढ़ का खतरा अभी भी हजारों लोगों के साथ दिल्ली सरकार को प्रभावित कर रहा है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
मैनपुरी जिले के कुरावली थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव में बिजली का तार बच्चों के खेल मैदान के ऊपर से डालने को लेकर विवाद हो गया। ग्राम प्रधान और महिला के बीच कहासुनी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
देश के प्रमुख शहरों में आज सोने और चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिला है। निवेशकों की नजरें एक बार फिर इस सुरक्षित निवेश विकल्प पर टिकी हैं, खासकर जब शेयर बाजार में अस्थिरता बनी हुई है।
पंजाब में बाढ़ के हालात के बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कैबिनेट मीटिंग बुलाई है। मीटिंग मुख्यमंत्री आवास पर आज शाम ही होगी। सीएम पहले ही पंजाब को आपदा प्रभावित घोषित कर चुके हैं।
अफगानिस्तान में लगातार भूकंप के झटकों से हालात गंभीर हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 5 से अधिक झटके महसूस किए गए। अब तक 2200 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों घायल हैं। भारत ने तत्काल मानवीय सहायता के तहत काबुल को 21 टन राहत सामग्री भेजी है।
हर साल 5 सितंबर को देशभर में शिक्षक दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। यह दिन न केवल शिक्षकों के योगदान का सम्मान करने के लिए है, बल्कि समाज और देश के भविष्य को संवारने में उनकी भूमिका को याद करने का अवसर भी है।
भारत-पाक तनाव के बीच एक नई रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि पाकिस्तान के पास वर्तमान में करीब 170 परमाणु हथियार हैं। बुलेटिन ऑफ एटमिक साइंटिस्ट की रिपोर्ट बताती है कि पाकिस्तान यूरेनियम संवर्धन और नई तकनीकों के जरिए अपने परमाणु शस्त्रागार को और खतरनाक बना रहा है।
देश की राजधानी दिल्ली और उससे सटे एनसीआर क्षेत्रों में मौसम का मिजाज इस समय पूरी तरह से बिगड़ चुका है। जहां भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 3 सितंबर से हल्की बारिश की संभावना जताई थी। वहीं हकीकत इससे कहीं ज्यादा रही। बीते 24 घंटों के दौरान दिल्ली के कई इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई, जिससे सड़कों पर जलभराव और लंबा ट्रैफिक जाम देखने को मिला। दिल्ली-NCR में मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान को पीछे छोड़ते हुए जोरदार बारिश ने रफ्तार पकड़ ली है। 15 साल का रिकॉर्ड टूट गया है और अब 10 सितंबर तक रुक-रुक कर बारिश जारी रहने की संभावना है। लोगों को सलाह दी गई है कि बाहर निकलने से पहले मौसम की जानकारी जरूर लें।
उत्तर प्रदेश में मानसूनी बारिश के थमने के बाद से भीषण गर्मी और उमस ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के कई हिस्सों में दिन और रात दोनों समय गर्म हवाएं और चिपचिपी उमस लोगों को बेहाल कर रही हैं। लगातार बढ़ते तापमान और नमी के कारण लोग थकावट, बेचैनी और नींद में खलल जैसी समस्याओं का सामना कर रहे हैं।
जिले में चार माह पूर्व हुई एक दिल दहला देने वाली घटना ने अब नया मोड़ ले लिया है। एक युवक को बेरहमी से घायल कर रेल पटरी पर फेंकने के मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय बाराबंकी के आदेश पर पुलिस ने आखिरकार केस दर्ज कर लिया है।
विधानसभा में शून्यकाल के बीच, कांगड़ा जिले की इंदौरा सीट से कांग्रेस विधायक मलेंद्र राजन ने मामला उठाते हुए कहा कि BCCI ने एशिया कप में पाकिस्तान के साथ मैच खेलने की अनुमति कैसे दे दी है। उन्होंने सदन से आग्रह किया कि इस निर्णय के विरोध में एक प्रस्ताव पारित कर BCCI और भारत सरकार को इसकी जानकारी दी जाए।
बीसीसीआई ने इस बहुप्रतीक्षित टी20 टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर दी है। इस बार सूर्यकुमार यादव को कप्तान और शुभमन गिल को उपकप्तान नियुक्त किया गया है। टूर्नामेंट 9 सितंबर से 28 सितंबर 2025 तक यूएई के दुबई और अबू धाबी में खेला जाएगा।
सुनील गावस्कर ने एशिया कप 2025 के लिए अपनी Team 11 का चयन करते हुए एक बोल्ड फैसला लिया है। इस बीच, पूर्व क्रिकेटर ने बयान दिया कि सैमसन और गिल एक ही टीम में साथ-साथ खेल सकते हैं, जिसमें सैमसन टीम में मिडिल-ऑर्डर में खेल सकते हैं।
हॉकी इंडिया ने बुधवार को आगामी 'हीरो पुरुष एशिया कप' के लिए 18 सदस्यीय टीम की घोषणा की, जिसका आयोजन 29 अगस्त से 7 सितंबर 2025 तक बिहार के हाल ही में डेवलप्ड राजगीर हॉकी स्टेडियम में किया जाएगा। FIH हॉकी विश्व कप बेल्जियम-नीदरलैंड 2026 के लिए क्वालीफायर के रूप में, इस टूर्नामेंट में भारत को जापान, चीन और कज़ाकिस्तान के साथ पूल A में रखा गया है। भारत अपने कैंपेन की शुरुआत 29 अगस्त को चीन के खिलाफ करेगा, उसके बाद 31 अगस्त को जापान और 1 सितंबर को कज़ाकिस्तान से भिड़ेगा।
खबरों की मानें तो सेलेकटर्स की मीटिंग के दौरान, उप-कप्तानी के लिए शुभमन गिल पहली पसंद नहीं थे। चयन समिति ने शुरुआत में ऑलराउंडर अक्षर पटेल सहित अन्य विकल्पों पर विचार किया। हालांकि, चयनकर्ताओं ने आखिरकार गिल को ही टीम में लंबे समय तक बनाए रखने का फैसला किया।
BCCI ने एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर दी है, लेकिन टीम चयन को लेकर जबरदस्त बहस छिड़ गई है। सबसे ज्यादा चर्चा श्रेयस अय्यर की हो रही है, लेकिन उनके अलावा भी चार और खिलाड़ी हैं जिनके साथ अन्याय हुआ है।
मुंबई में हो रही लगातार भारी बारिश के कारण शहर की रफ्तार एक बार फिर थम गई है। इस बारिश का असर सार्वजनिक परिवहन पर भी पड़ा है। मंगलवार को भारी जलभराव और तकनीकी दिक्कतों के चलते मोनोरेल की एक सेवा बीच ट्रैक पर ही रुक गई, जिससे दर्जनों यात्री करीब एक घंटे से अधिक समय तक मोनोरेल में फंसे रहे।
बताया जा रहा है कि यह घटना उस समय हुई जब मोनोरेल ट्रेन वडाला से जेकब सर्कल की ओर जा रही थी। अचानक तकनीकी खराबी के कारण ट्रेन बीच रास्ते में रुक गई। बारिश के चलते बिजली सप्लाई और ट्रैक की स्थिति भी प्रभावित हुई, जिससे ट्रेन को आगे नहीं बढ़ाया जा सका।
संजय कुमार ने 17 अगस्त को ट्विटर (अब एक्स) पर एक पोस्ट में महाराष्ट्र के नासिक पश्चिम और हिंगना विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या में हुई बड़ी बढ़ोतरी का दावा किया। उनका कहना था कि नासिक पश्चिम में 47.38% और हिंगना में 43.08% की वृद्धि हुई थी।
मुंबई की सड़कों पर जलभराव की वजह से वाहनों की रफ्तार थम गई है। कई इलाकों में बंपर से बंपर ट्रैफिक देखने को मिला, जिससे यात्री घंटों फंसे रहे। लोकल ट्रेन सेवाएं, जो मुंबई की जीवनरेखा मानी जाती हैं, वे भी देरी से चल रही हैं।
देश में उपराष्ट्रपति पद के चुनाव को लेकर इस समय सियासी माहौल गरमाया हुआ है। भाजपा ने महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन को अपना उम्मीदवार बनाया है, जबकि विपक्ष अभी अपनी रणनीति तय कर रहा है। आइए समझते हैं उपराष्ट्रपति चुनाव की पूरी प्रक्रिया-
India-China Relation: ट्रंप और टैरिफ की चर्चा के बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने चीन के विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात की। इससे पहले, NSA अजीत डोभाल, वांग से मिले थे।
India-China Relation: ट्रंप और टैरिफ की चर्चा के बीच वांग यी से मिले पीएम मोदी, पहले अजीत डोभाल ने की थी मुलाकात#pmmodi #WangYi #AjitDoval #IndiaChina pic.twitter.com/eBgstF9BVH
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) August 19, 2025
सोनभद्र में खाद संकट को लेकर सपा ने यूपी सरकार को आड़े हाथों लिया। किसानों की परेशानी को लेकर सपा ने जोरदार प्रदर्शन किया और सवाल किया कि ये समस्याएं क्यों हो रही हैं।
सोनभद्र में खाद संकट | किसानों की परेशानी पर सपा का जोरदार प्रदर्शन, सरकार पर साधा निशाना#Sonbhadra #FarmerProtest #FertilizerCrisis #SP #BJP pic.twitter.com/lht0aBRtn9
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) August 19, 2025
विपक्ष के उपराष्ट्रपति पद के प्रत्याशी और पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज बी सुदर्शन रेड्डी अपनी दावेदारी को अधिकारिक बनाने के लिए 21 अगस्त को अपना नामांकन दर्ज कराएंगे।
केंद्र सरकार का कहना है कि यह कदम हाल के महीनों में बढ़ते ऑनलाइन धोखाधड़ी मामलों और युवाओं की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए उठाया गया है, जिन्होंने इन गेमिंग ऐप्स पर अपना पैसा गंवाया है।
उत्तराखंड विधानसभा में विपक्षी दलों ने पंचायत चुनाव में धांधली के आरोप लगाते हुए जोरदार हंगामा किया।
उत्तराखंड विधानसभा में विपक्षी दलों ने पंचायत चुनाव में धांधली के आरोप लगाते हुए जोरदार हंगामा किया। विपक्षी विधायक वेल में उतर आए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।#UttarakhandAssembly #OppositionProtest #PanchayatElection #BreakingNews #Politics pic.twitter.com/q8pJNfgXnJ
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) August 19, 2025
सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स 370.64 अंक की बढ़त के साथ 81,643.12 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 भी 94.75 अंक चढ़कर 24,980.65 पर बंद हुआ। वैश्विक बाजारों में सकारात्मक संकेतों ने भी भारतीय बाजार को सहारा दिया।
PM Modi ने भारत के अंतरिक्ष मिशनों के महत्व को ध्यान में रखते हुए शुक्ला से कहा कि देश को कम से कम 40 से 50 अंतरिक्ष यात्रियों की एक बड़ी संख्या तैयार करनी चाहिए, जो भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम में अहम भूमिका निभा सकें।
BJP ने विपक्ष के उप-राष्ट्रपति प्रत्याशी पर हमला बोला है। उन्होंने जज रहते हुए 2011 में एक सलवा जुडूम पर फैसला सुनाया था जिसको लेकर बीजेपी का कहना है कि उनके इस फैसले से नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई कमजोर हो गई थी।
उपराष्ट्रपति पद के लिए एनडीए और विपक्ष दोनों ने अपने-अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। एक ओर हैं सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी, जिन्हें विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' ने अपना उम्मीदवार बनाया है, तो दूसरी ओर हैं सीपी राधाकृष्णन, एनडीए के उम्मीदवार और महाराष्ट्र के मौजूदा राज्यपाल। अब सवाल यह है कि इन दोनों में से राजनीति में असली ताकत किसके पास है?
पढ़ें पूरी खबर: Justice vs Governor: जज बनाम राज्यपाल की चुनावी लड़ाई में किसका पलड़ा भारी? जानें उपराष्ट्रपति पद के दोनों दावेदारों की खास बातें
BJP ने वोट चोरी मुद्दे पर राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया। पार्टी ने सवाल किया है कि इतने बड़े झूठ के लिए क्या राहुल गांधी माफी मांगेगे क्योंकि उनके आरोप बिल्कुल बेबुनियाद हैं।
बीजेपी ने कांग्रेस पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि देश की अर्थव्यवस्था सही हाथों में है। हमारी बढ़ती अर्थव्यवस्था से कांग्रेस को खास परेशानी है। 2014 के बाद से देश तेज़ी से आगे बढ़ा है।
यह पर्व न केवल धार्मिक और पौराणिक मान्यताओं से जुड़ा हुआ है, बल्कि सांस्कृतिक उत्सव के रूप में भी इसे पूरे राज्य में बेहद धूमधाम से मनाया जाता है। ओणम का मुख्य दिन थिरुवोणम नक्षत्र में आता है, जो इस साल 5 सितंबर को पड़ रहा है।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आगामी "एशिया कप टी-20 2025" के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया। इस बार भारतीय टीम की कमान सूर्यकुमार यादव को सौंपी गई है।
पिंपरी-चिंचवड़ स्थित पावना डैम लगातार बारिश के चलते अपनी पूर्ण क्षमता तक पहुंच गया है। प्रशासन ने डैम के पावरहाउस और स्पिलवे से 4,300 क्यूसेक पानी छोड़ा है। नदी किनारे रहने वाले नागरिकों से सतर्क रहने और प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।
भारी बारिश और जलभराव के चलते मुंबई में सीएसएमटी से ठाणे के बीच मेनलाइन ट्रेन सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर दी गई हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए ठाणे से कर्ज़त, खोपोली और कसारा के बीच शटल ट्रेनें चलाई जा रही हैं।
विपक्ष ने उपराष्ट्रपति पद के लिए अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है। सुदर्शन रेड्डी विपक्ष के प्रत्याशी होंगे।
सुदर्शन रेड्डी होंगे INDIA के उपराष्ट्रपति प्रत्याशी, कांग्रेस नेता खरगे ने किया नाम का एलान#sudarshanreddy #INDIAbloc #VicePresidentialElection2025 #vicepresidentialcandidate
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) August 19, 2025
महाराष्ट्र में लगातार बारिश से अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है। नांदेड़ जिले में बाढ़ से 9 लोगों की जान गई, जबकि मुंबई में दीवार गिरने से एक की मौत हुई। अन्य दो मौतें राज्य के विभिन्न हिस्सों से दर्ज की गई हैं।
New Delhi: आप पढ़ रहे हैं डाइनामाइट न्यूज़ पर दिनभर की बड़ी खबरों का लाइव अपडेट। यहां आपको राजनीति, नीति, प्रशासन, समाज और देश-दुनिया से जुड़ी हर अहम खबर मिनट-दर-मिनट मिलेगी सिर्फ एक क्लिक पर।