खजनी में कांग्रेस ने बजाया चुनावी बिगुल! युवाओं की भीड़ ने भरी हुंकार, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने की तैयारी
गोरखपुर के खजनी में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत शनिवार को बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। मां कोटही परिसर में हुए कार्यक्रम में युवाओं की अच्छी भागीदारी रही। सांसद और एआईसीसी पर्यवेक्षक श्याम कुमार दौलत बर्वे ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और गांव-गांव, घर-घर पहुंचकर जनता से संवाद बढ़ाने की अपील की। पार्टी नेताओं ने आगामी चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा।