Viral News: पति ने नई कार पर बनवाए पत्नी के पैरों के निशान, फिर लोगों ने पूछा- EMI कौन भरता है?
नई कार पर पत्नी के आलता लगे पैरों के निशान बनवाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। कुछ लोगों ने इसे प्यार और परंपरा से जोड़ा, जबकि अन्य ने सवाल उठाया कि कार की ईएमआई कौन भरता है। इस सवाल ने रिश्तों, आर्थिक जिम्मेदारियों और महिलाओं के योगदान पर बहस छेड़ दी।