पुणे में पुलिस का बड़ा एक्शन, वीजा खत्म होने के बाद भी रह रही थीं 19 विदेशी महिलाएं
पुणे में विदेशी नागरिकों के वीजा नियमों को लेकर पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया है। शहर के तीन इलाकों में हुई जांच के दौरान 19 विदेशी महिलाओं का पता चला, जो कथित तौर पर वीजा की अवधि खत्म होने के बाद भी भारत में रह रही थीं।