हिंदी
अमेठी जिले में बारात लेकर जा रहे दूल्हे के पिता से रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार होने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस घटना ने शादी समारोह के माहौल में खलबली मचा दी थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लूट में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके पास से नकदी तथा घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद किया है।
Amethi: अमेठी जिले में बारात लेकर जा रहे दूल्हे के पिता से रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार होने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस घटना ने शादी समारोह के माहौल में खलबली मचा दी थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लूट में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके पास से नकदी तथा घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद किया है।
मामला 19 फरवरी का बताया जा रहा है, जब अमेठी कस्बे के अमर मैरिज लॉन में शादी समारोह आयोजित था। गाजे-बाजे के साथ बारात प्रवेश कर रही थी। इसी दौरान दूल्हे के पिता से एक व्यक्ति ने रुपयों से भरा बैग छीन लिया और अपने दो साथियों के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गया। बैग में करीब एक लाख रुपये होने की जानकारी सामने आई थी।
घटना के बाद पीड़ित की तहरीर पर अमेठी थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की और आरोपियों की तलाश तेज कर दी।
नैनीताल होटल डेथ मिस्ट्री सुलझी, जांच में सामने आई चौंकाने वाली वजह, जानें कैसे हुई मौत…
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चल रही जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि लूट में शामिल आरोपी एक बाइक से कहीं जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीन आरोपियों को पकड़ लिया।
अमेठी में बारात लेकर जा रहे दूल्हे के पिता से हुई लूट का पुलिस ने किया खुलासा,लूट के रुपये सहित तीन आरोपी गिरफ्तार#UPNews @UPPolice #CrimeNews pic.twitter.com/AMygKfC65s
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) February 22, 2026
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सचिन कुमार चौहान, सिराजुद्दीन उर्फ लकी और धीरज के रूप में हुई है। सभी आरोपी अलग-अलग गांवों के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 47,400 रुपये बरामद किए। इसमें सचिन के पास से 13,000 रुपये, सिराजुद्दीन के पास से 14,000 रुपये और धीरज के पास से 12,000 रुपये मिले। इसके अलावा 8,400 रुपये भी बरामद किए गए। घटना में प्रयुक्त बाइक के कागजात भी आरोपियों के पास नहीं मिले।
India Vs South Africa: दक्षिण अफ्रीका ने जीता टॉस, भारत बॉलिंग अटैक पर; जानिये मैच का ताजा अपडेट
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने बारात में शामिल होकर मौका देखकर बैग छीन लिया और भाग गए। लूट की रकम को उन्होंने आपस में बांट लिया और कुछ रुपये खर्च भी कर दिए।
सीओ अमेठी मनोज मिश्र ने बताया कि लूट में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके पास से नकदी और बाइक बरामद की गई है। मामले में अमेठी थाने में विधिक कार्रवाई जारी है।