हिंदी
Amethi: अमेठी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व एमएलसी दीपक सिंह ने ज्योतिष पीठ के पीठाधीश्वर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से जुड़े मामले पर भारतीय जनता पार्टी सरकार को निशाने पर लिया है। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वालों को दबाने की कोशिश की जा रही है।
दीपक सिंह ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ दर्ज कराए जा रहे मामलों को साजिश करार दिया। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने मुकदमा दर्ज कराया है, उनके खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं और उनका इतिहास भी सामने है। ऐसे व्यक्तियों के जरिए धार्मिक संत की छवि को खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की।
पूर्व एमएलसी ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार विरोध की आवाज दबाने का काम कर रही है। उन्होंने सवाल किया कि क्या सरकार संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों को महत्व नहीं देती। उनका कहना था कि जो भी सरकार की नीतियों पर सवाल उठाता है, उसे प्रताड़ित करने की कोशिश की जाती है।
अमेरिका के फलों और दिल्ली के फलों के बीच का अंतर जानकर लोग हैरान, CEO ने बताया ये खास वजह
दीपक सिंह ने यह भी कहा कि जिस व्यक्ति ने मुकदमा दर्ज कराने का प्रयास किया है, वह स्वयं कई संगीन मामलों में वांछित है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। इसके बावजूद वह प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सार्वजनिक बयान दे रहा है और अदालत का सहारा ले रहा है। यह स्थिति मामले को संदिग्ध बनाती है।
Video: क्या बिहार डेवलपमेंट समिट 2026 से राज्य के विकास को मिलेगी नई रफ्तार और बड़ा निवेश?
कांग्रेस नेता ने प्रदेश के लोगों से अपील की कि वे अन्याय और अनैतिकता के खिलाफ आवाज उठाएं। उन्होंने कहा कि संत समाज और धार्मिक संस्थाओं को निशाना बनाना गलत है। सरकार को इस पूरे मामले में पारदर्शिता के साथ कार्रवाई करनी चाहिए।
Location : Amethi
Published : 22 February 2026, 8:54 PM IST
Topics : amethi news Congress News crime news UP News