Delhi Play School Horror: प्ले स्कूल में बच्चे को कुर्सी से बांधकर पीटा, चार के खिलाफ केस दर्ज
जाफराबाद इलाके के मौजपुर स्थित एक प्ले स्कूल में साढ़े तीन साल के बच्चे के साथ कथित मारपीट और यौन दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। आरोप है कि स्कूल के शिक्षकों और स्टाफ ने मासूम को कुर्सी से बांधकर पीटा, कान पकड़कर घसीटा और उसके साथ बेरहमी की।