हिंदी
उत्तर प्रदेश से इस सयमय डाइनामाइट न्यूज़ पर एक बड़ी खबर है। कासगंज जनपद में सत्यवीर सिंह फौजी, उसकी पत्नी समेत परिवार के पांच लोगों की मौत से हड़कंप मच गया। मृतकों में बच्चे भी शामिल हैं।
यूपी में एक परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप
Kasganj: उत्तर प्रदेश के कासगंज जनपद में अबसे थोड़ी देर पहले एक चौकाने वाली घटना ने सभी को झकझोकर कर रख दिया है। यहां के एक मकान के बंद घर के अंदर परिवार के पांच लोगों के शव बरामद किये गये। मृतकों में परिवार का मुखिया, उसकी पत्नी और तीन बच्चे शामिल है। इस मामले को सामूहिक आत्महत्या के साथ ही हत्या के बड़े मामले के रूप में देखा जा रहा है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक यह घटना अमारपुर थाना क्षेत्र के नगला भोजराज की है। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।
इस घटना के खुलासा तब हुई, जब दो दिन से घर और दुकान बंद मिली। संदेह होने पर लोगों ने खिड़की के अंदर झांका तो घर के भीतर चार लोगों की लाश पड़ी मिली जबकि घर के मुखिया सत्यवीर फौजी की लाश फंदे से लटकती मिली। गांव वालों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी संख्या में भीड़जमा हो गई। पूरे गांव में हड़कंप मच गया।
मृतकों की पहचान
मृतकों की पहचान सत्यवीर सिंह उर्फ फौजी (50 साल), रामश्री देवी (45) पत्नी सत्यवीर सिंह उर्फ फौजी, प्राची (12 साल), आकांक्षा (8 साल) गिरीश कुमार (5 साल) के रूप में की गई। सत्यवीर सिंह उर्फ फौजी और उनकी पत्नी रामश्री देवी तीन बच्चों के माता-पिता थे।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची अमारपुर पुलिस को दरवाजा तोड़ना पड़ा। सभी शवों को कब्जे में ले लिया गया है। मौके पर डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम भी मौजूद है। पुलिस अधिकारी भी मौक पर पहुंच रहे हैं।
अभी तक इस बात का पता नहीं चल पाया कि आखिर सत्यवीर सिंह फौजी ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया। इस बात की भी अटकलें लगाई जा रही है कि संभवत: परिवार के मुखिया सत्यवीर ने पत्नी समेत तीनों बच्चों की हत्या के बाद खुद फांसी से झूलकर आत्महत्या की। दूसरी तरफ यह भी सवाल उठ रहा है कि क्या सभी लोगों ने सामूहिक आत्महत्या जैसा कोई कदम उठाया हो?
मृतक भोजराज निवासी सत्यवीर फौजी पुत्र नेम सिंह ने कस्बा अमांपुर स्थित एटा रोड पर किराये की दुकान लेकर वेल्डिंग का काम करता था। दो दिन से उसके घर और दुकान पर कोई हलचल नहीं हुई तो लोगों ने खिड़की के अंदर सें झांका। अंदर सभी के शव एक साथ दिखे। सत्यवीर का शव फांसी से झूल रहा था।
पुलिस टीम मौक पर जांच पड़ताल में जुटी हुई है। लोगों से भी घटना के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।