जब तक जिंदा थी, तब तक इंसाफ के लिए भटकती रही, खुद का किया मर्डर तो वाराणसी के अधिकारी बोले- अब जांच करेंगे
वाराणसी के बड़ागांव में रास्ते और जमीन विवाद से परेशान 50 वर्षीय कविता उपाध्याय ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों का आरोप है कि दो साल से अधिकारियों से शिकायत के बावजूद रास्ते की समस्या नहीं सुलझी। अब मौत के बाद भी परिवार रास्ता मिलने तक अंतिम संस्कार नहीं करने पर अड़ा है।