हिंदी
लंदन में रहने वाली लेखिका, माइथोलॉजिस्ट और सेक्स-पॉजिटिव एजुकेटर सीमा आनंद इन दिनों गूगल सर्च में ट्रेंड कर रही हैं। AI से बनी आपत्तिजनक तस्वीरों के विवाद और उनके बेबाक विचारों के कारण Gen Z उनके बारे में बड़ी संख्या में सर्च कर रही है।
Seema Anand
New Delhi: इन दिनों गूगल सर्च ट्रेंड में एक नाम तेजी से उभरकर सामने आया है- सीमा आनंद। सोशल मीडिया से लेकर सर्च इंजन तक बड़ी संख्या में लोग उनके बारे में जानने की कोशिश कर रहे हैं। इसकी वजह सिर्फ उनका काम या उनकी किताबें नहीं हैं, बल्कि हाल ही में सामने आया एक डिजिटल विवाद भी है। दरअसल, AI तकनीक की मदद से बनाई गई उनकी कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें ऑनलाइन वायरल हो गईं, जिसके बाद उन्होंने इसके खिलाफ आवाज उठाते हुए FIR दर्ज कराई। इस घटना के बाद सीमा आनंद अचानक सुर्खियों में आ गईं और गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली भारतीयों में शामिल हो गईं।
AI तस्वीर विवाद के बाद चर्चा तेज
बताया जा रहा है कि हाल ही में इंटरनेट पर सीमा आनंद की AI से बनाई गई कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल हो गई थी। इसे लेकर उन्होंने कड़ा विरोध जताया और इसे डिजिटल उत्पीड़न का गंभीर मामला बताया। उन्होंने इस घटना के खिलाफ पुलिस में FIR दर्ज कराई और कहा कि इस तरह की हरकतें ऑनलाइन यौन शोषण को सामान्य बनाने की कोशिश करती हैं। इस पूरे विवाद के बाद सोशल मीडिया पर उनके समर्थन में भी बड़ी संख्या में लोग सामने आए।
Gen Z में क्यों लोकप्रिय हैं सीमा आनंद?
सीमा आनंद को खासतौर पर Gen Z के बीच काफी लोकप्रियता मिल रही है। इसकी वजह यह है कि वह सेक्स, रिश्ते और अंतरंगता जैसे उन विषयों पर खुलकर बात करती हैं, जिन पर समाज में अक्सर खुलकर चर्चा नहीं होती। उनका बेबाक और निडर अंदाज युवाओं को आकर्षित करता है। 63 साल की उम्र में भी उनका आत्मविश्वास और खुलकर अपनी बात रखने का तरीका कई युवाओं को प्रेरित करता है। सोशल मीडिया पर लोग यह भी कहते हैं कि प्रामाणिकता और करिश्मा की कोई उम्र नहीं होती।
Seema Anand: कामसूत्र से आधुनिक समाज तक, आनंद और आत्मनिर्णय पर सीमा आनंद की खुली बातचीत
कौन हैं सीमा आनंद?
सीमा आनंद लंदन में रहने वाली एक प्रसिद्ध माइथोलॉजिस्ट, लेखिका और प्रोफेशनल स्टोरीटेलर हैं। उन्हें पौराणिक कथाओं और प्राचीन भारतीय ग्रंथों की गहरी समझ के लिए जाना जाता है। वह मनोविज्ञान, मिथकों और प्राचीन साहित्य के जरिए रिश्तों और यौन स्वास्थ्य जैसे विषयों पर चर्चा करती हैं। पॉडकास्ट, सोशल मीडिया और किताबों के माध्यम से वह लोगों तक अपनी बात पहुंचाती हैं।
कामसूत्र और प्राचीन ग्रंथों से जोड़ती हैं आधुनिक चर्चा
सीमा आनंद की खासियत यह है कि वह कामुकता को केवल शारीरिक क्रिया के रूप में नहीं देखतीं। उनकी चर्चित किताब “The Arts of Seduction” में उन्होंने बताया है कि कामवासना दरअसल मानवीय संबंधों, आत्म-प्रेम और ब्रह्मांडीय ऊर्जा का विस्तार है। वह भगवद्गीता और प्राचीन भारतीय कथाओं के उदाहरण देकर समझाती हैं कि आनंद और प्रेम को हमारे पूर्वजों ने जीवन का स्वाभाविक हिस्सा माना था, लेकिन आधुनिक समाज में इसे अक्सर वर्जना बना दिया गया है।
141 करोड़ ठगी मामले में शातिर लड़की गिरफ्तार, नजरों के तीर चलाकर देती थी वारदात को अंजाम
सोशल मीडिया पर बढ़ती लोकप्रियता
इन सभी वजहों से सीमा आनंद आज सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा विषय बन गई हैं। एक तरफ उनके विचारों पर बहस हो रही है, तो दूसरी तरफ डिजिटल उत्पीड़न के खिलाफ उनकी आवाज को भी काफी समर्थन मिल रहा है। यही कारण है कि इस समय बड़ी संख्या में लोग गूगल पर उनके बारे में सर्च कर रहे हैं और उनके काम के बारे में जानना चाहते हैं।