Balrampur: विजिलेंस की जांच में बड़ा खुलासा, अब कई सीएचसी प्रभारियों पर कसता दिख रहा शिकंजा
बलरामपुर के बहुचर्चित स्वास्थ्य घोटाले में जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे कई पुराने चेहरे जांच के दायरे में आते नजर आ रहे हैं। करोड़ों रुपये के इस मामले में विजिलेंस टीम ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है, जिससे जिले के कई पूर्व अधिकारियों की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं।