ऑस्ट्रेलिया को दोहरा झटका : केपटाउन में ऑस्ट्रेलिया को हराकर साउथ अफ्रीका दुनिया की Top टीम बनी
साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 से हराकर टेस्ट रैंकिंग और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में तगड़ा झटका दिया है। केपटाउन टेस्ट में 176 रनों की ऐतिहासिक जीत के बाद अफ्रीकी टीम टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 बन गई है, जबकि ऑस्ट्रेलिया खिसककर तीसरे पायदान पर पहुंच गया है।