एमपी पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव, पांच जिलों के एसपी बदले गए; गृह विभाग ने जारी किए आदेश
मध्य प्रदेश शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए देर रात 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस फेरबदल के तहत नर्मदापुरम, बैतूल, पन्ना, हरदा और अलीराजपुर समेत पांच जिलों के एसपी बदले गए हैं, जिन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।