हिंदी
प्रतीकात्मक छवि (फोटो सोर्स- इंटरनेट)
Deoria: जिले में कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने 24 घंटे के भीतर "तबादला एक्सप्रेस" चलाते हुए आठ थानाध्यक्षों का स्थानांतरण कर दिया। इस त्वरित कार्रवाई से विभाग में हलचल मच गई है।
जानकारी के अनुसार, यह निर्णय हाल के दिनों में कानून-व्यवस्था को लेकर मिल रही शिकायतों और अपराध नियंत्रण की समीक्षा बैठक के बाद लिया गया। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट संकेत दिया है कि जनसुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। नए तैनात थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों में तुरंत कार्यभार ग्रहण कर सख्ती और सक्रियता के साथ काम करने के निर्देश दिए गए हैं।
इन थानाध्यक्षों का स्थानांतरण किया गया-

विभागीय सूत्रों का कहना है कि यह बदलाव प्रशासनिक दृष्टि से नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन इसे अपराध पर अंकुश लगाने की सख्त पहल के रूप में भी देखा जा रहा है। स्थानीय नागरिकों को उम्मीद है कि इस फैसले से पुलिस व्यवस्था और अधिक चुस्त-दुरुस्त होगी तथा अपराध नियंत्रण में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।
Location : Deoria
Published : 16 February 2026, 4:01 PM IST