एक पत्ते पर सजे इतने पकवान कि देखते ही बढ़ जाए भूख! जानिए क्यों खास है Onam की साध्या
ओणम की पहचान सिर्फ फूलों की रंगोली और उत्सव से नहीं, बल्कि केले के पत्ते पर परोसी जाने वाली खास साध्या से भी है। इस पारंपरिक भोज में कई तरह के शाकाहारी व्यंजन एक साथ परोसे जाते हैं। चिप्स और अचार से लेकर सांभर, रसम और पायसम तक इसका स्वाद बेहद खास है। लेकिन साध्या की सबसे दिलचस्प बात सिर्फ इसके पकवान नहीं, बल्कि इसे परोसने और खाने की परंपरा भी है।