हिंदी
उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। उझानी क्षेत्र में बारातियों से भरी एक प्राइवेट बस और रोडवेज बस की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 के करीब लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे में टूटी हुई प्राइवेट बस
Budaun: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। उझानी क्षेत्र में बारातियों से भरी एक प्राइवेट बस और रोडवेज बस की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 के करीब लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, बारात की बस शाहजहांपुर जिले के बाराकलां से कासगंज के भम्मानगला थाना सोरों की ओरसे लौट रही थी। हादसा सुबह करीब साढ़े पांच बजे जीडी गोयनका स्कूल के पास हुआ, जब ओवरटेक करने के दौरान प्राइवेट बस सड़क किनारे से आ रही रोडवेज बस से टकरा गई।
प्लास्टिक स्क्रबर को कहें अलविदा, नारियल रेशों से घर में बनाएं मजबूत और नेचुरल स्क्रबर
टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। वहीं मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Haridwar Crime: मंगलौर नहर पटरी हत्याकांड का खुलासा, 5 दिन के भीतर सुलझी गुत्थी, जानें पूरा मामला
पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। क्षेत्र में बने अवैध कट और तेज रफ्तार को हादसे की संभावित वजह माना जा रहा है।