Palwal Road Accident: पलवल में बड़ा सड़क हादसा, खाटू श्याम से दर्शन कर लौट रहे 6 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल
हरियाणा के पलवल जिले से सड़क हादसे की बड़ी खबर सामने आई है। हादसे में 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हुए हैं। मृतकों की पहचान विजय सिंह, राजकुमार, रेशमा देवी, कमला देवी, सुधा और महेश के रूप में हुई है।