हिंदी
पीड़ित परिवार से मिले पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल
Maharajganj: सिसवा विधानसभा क्षेत्र के अमरपुरवां निवासी राजू रौनियार और उनके बड़े पुत्र हरिश्चंद्र रौनियार की हाल ही में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में असामयिक मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों पिता-पुत्र शादी के निमंत्रण पत्र बांटने के लिए निकले थे, लेकिन मार्ग में हुए हादसे ने पूरे परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, रविवार को सिसवा विधानसभा से प्रत्याशी रहे पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल एवं समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव के नेतृत्व में एक समाजवादी प्रतिनिधिमंडल अमरपुरवां पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने मृतकों के परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की और आर्थिक सहायता प्रदान की।
धनबाद नगर निगम चुनाव के नतीजे घोषित: भारी मतों से जीते संजीव सिंह, समर्थकों में खुशी का माहौल
पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल ने कहा, “यह घटना अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। एक ही परिवार के दो सदस्यों की असामयिक मृत्यु समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। इस कठिन समय में हम परिवार के साथ खड़े हैं और हर संभव सहयोग करेंगे।”
जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने भी शोक व्यक्त किया और कहा कि समाजवादी पार्टी शोक संतप्त परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। उन्होंने सड़क सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
इस दौरान अमरनाथ यादव, प्रमोद शर्मा, राकेश सिंह रिंकू, शैलेश अग्रवाल, हीरालाल जख्मी समेत तमाम समाजवादी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद थे। सभी ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और परिजनों को ढांढस बंधाया।
गौरतलब है कि स्थानीय लोग इस हादसे से गहरा आहत हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा की अनदेखी अक्सर जानलेवा साबित होती है। इस घटना ने एक बार फिर से स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी पर सवाल खड़ा कर दिया है।
Location : Maharajganj
Published : 1 March 2026, 6:02 PM IST
Topics : Maharajganj News (महाराजगंज न्यूज़) Rajju Rauniyar Road Accident Samajwadi Party Sushil Kumar Tibrewal