महराजगंज के 4 लोगों की दिल्ली सड़क हादसे में मौत, सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता पिता-पुत्र समेत कसौधन और विजय की भी गई जान
महराजगंज से दिल्ली जा रहे परिवार के लिए जेवर टोल प्लाजा के पास सोमवार देर रात हुआ सड़क हादसा जिंदगी का आखिरी सफर बन गया। तेज रफ्तार बलेनो कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के अधिवक्ता रितेश पाण्डेय, उनके बेटे अभिसार समेत चार लोगों की मौत हो गई। हादसे की खबर से सवरेजी गांव में मातम पसर गया।