हिंदी
पत्नी ने पति को जिंदा जलाकर की हत्या
Maharajganj: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बासपार कोठी टोला पिपरा में मंगलवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां 65 वर्षीय रामपत पुत्र रामकिशुन अपने घर में सो रहे थे, तभी उनकी पत्नी सुमित्रा ने कथित रूप से घर में आग लगा दी और बाहर से ताला बंद कर फरार हो गई।
आग की लपटें उठती देख गांव के लोग मौके पर पहुंचे। दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया, जहां रामपत गंभीर रूप से झुलसे पड़े थे। जब तक आग पर काबू पाया जाता, उनकी मौत हो चुकी थी। घटना ने गांव में कोहराम मचा दिया और लोगों में भारी आक्रोश फैल गया।
जानकारी के अनुसार, रामपत और सुमित्रा के बीच पहले से विवाद चल रहा था। पुलिस का कहना है कि आरोपी महिला ने पहले भी अपने पति को जान से मारने की कोशिश की थी। इस बिंदु पर भी जांच जारी है कि क्या पहले कोई धमकी या हिंसा हुई थी।
महराजगंज में त्योहार की आड़ में पैसों का खेल? लाखों का फ्रॉड, जानें पूरा मामला
श्यामदेउरवा थाना पुलिस ने आरोपी सुमित्रा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता 2023 की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र
पुलिस ने बताया कि घटना स्थल से सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं। जांच में यह भी देखा जा रहा है कि आग लगाने के पीछे क्या कोई अन्य कारण था और क्या महिला ने पूर्व में अन्य हिंसक प्रयास किए थे।
घटना के बाद ग्रामीणों में भारी रोष है। प्रशासन ने क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी है और पुलिस लगातार जांच में जुटी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की हिंसा समाज के लिए चेतावनी है और इसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए।
Location : Maharajganj
Published : 3 March 2026, 12:24 PM IST
Topics : crime news Domestic Violence Husband Burned Maharajganj News (महाराजगंज न्यूज़) Wife Kills Husband