पुरंदरपुर मासूम कांड में बड़ा खुलासा, दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या की कोशिश का आरोप; आरोपी गिरफ्तार
महराजगंज में आठ वर्षीय बच्ची के अचेत मिलने के मामले में पुलिस ने 59 वर्षीय मेवा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, जांच में बच्ची के साथ दुष्कर्म और गला दबाकर हत्या के प्रयास का आरोप सामने आया। आरोपी के खिलाफ बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।