हिंदी
कई अपराधियों को दबोचा (Img: Google)
Saharanpur: अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक के बाद एक बड़ी कार्रवाई की। साइबर ठगों से लेकर नशा तस्करों तक, पुलिस की टीमों ने अपराधियों को धर दबोचा। आयुष्मान कार्ड के नाम पर डॉक्टर डा. प्रभात कुमार वर्मा से लाखों की ठगी करने वाले तीन साइबर ठगों का भंडाफोड़ किया गया और सात लाख रुपये की धनराशि पीड़ित को न्यायालय के आदेश के तहत वापस कराई गई।
एसपी सिटी व्योम बिंदल ने पत्रकारों से वार्ता में बताया कि अंकित जायसवाल, अभय शर्मा और विवेक शर्मा ने आयुष्मान कार्ड के नाम पर डा. प्रभात कुमार वर्मा से कुल 90,59,600 रुपये की ठगी की थी। थाना साइबर क्राइम प्रभारी इन्द्रेश कुमार और उनकी टीम ने तीनों ठगों को गिरफ्तार किया और न्यायालय के आदेश से सात लाख रुपये पीड़ित को लौटाए।
थाना मण्डी प्रभारी रोजन्त त्यागी की टीम ने 2 चरस तस्करों को पकड़ा, 220 ग्राम अवैध चरस बरामद की। एक और बड़ी कार्रवाई में नौशाद उर्फ भूरा से 110 ग्राम चरस जब्त की गई जबकि नशा कारोबारी आजम उर्फ सोनू को 110 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए तस्करों का आपराधिक इतिहास भी चौंकाने वाला रहा।
थाना गंगौह प्रभारी संजिव कुमार की टीम ने ऑपरेशन सवेरा अभियान में 21 ग्राम अवैध स्मेक और एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा बरामद किया। थाना देवबंद प्रभारी अमरपाल शर्मा की टीम ने जानलेवा हमला करने वाले फरार आरोपी अफजल को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड बरामद की। थाना कुतुबशेर प्रभारी हदय नारायण सिंह की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने विश्वास तिवारी से ठगी गई 42,581 रुपये की धनराशि वापस कराई।
Location : Saharanpur
Published : 17 March 2026, 1:46 AM IST