Kanpur News: राहुल गांधी के नेतृत्व में 1 नवंबर को महारैली, कानपुर से कार्यकर्ताओं को बुलावा
मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं के आरोपों को लेकर कांग्रेस 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली करेगी। राहुल गांधी के नेतृत्व में होने वाले इस आयोजन में कानपुर मंडल से कार्यकर्ताओं को जुटाने की तैयारी है। मनमोहन कटोच, जगदीश जांगिड़ और बृजलाल खाबरी ने चुनाव आयोग से पारदर्शिता की मांग की और रैली में शामिल होने की अपील की।