Hamirpur Protest: गैस-पेट्रोल की आग ने सड़क से कलेक्ट्रेट तक मचाया हंगामा, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

महंगाई और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ एक बड़ा राजनीतिक प्रदर्शन देखने को मिला। सड़कों से लेकर कलेक्ट्रेट तक गूंजे नारों ने माहौल गर्म कर दिया। राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया, लेकिन नेताओं के तीखे बयान और आरोपों ने इस मुद्दे को और गंभीर बना दिया है।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 18 May 2026, 3:56 PM IST
google-preferred

Hamirpur: हमीरपुर में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों के खिलाफ कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर पहुंचे और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान माहौल काफी गर्म दिखाई दिया।

नारेबाजी से गूंजा कलेक्ट्रेट परिसर

प्रदर्शनकारियों ने “महंगाई डायन खाए जात है”, “भारत जोड़ो, महंगाई से नाता तोड़ो” और “अच्छे दिन चले गए” जैसे नारों के साथ विरोध जताया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि लगातार बढ़ती कीमतों ने आम जनता की कमर तोड़ दी है और सरकार इस पर नियंत्रण पाने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है।

Kanpur News: मोबाइल चोरी गैंग का खुलासा, बिहार-झारखंड कनेक्शन ने चौंकाया

राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा

प्रदर्शन के बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों पर तत्काल नियंत्रण, महंगाई रोकने और जनता को राहत देने की मांग की गई। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर जल्द कदम नहीं उठाए गए तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

नेताओं ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोविंद अहिरवार सहित कई नेताओं ने आरोप लगाया कि ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर रोजमर्रा की वस्तुओं पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि परिवहन लागत बढ़ने से खाद्य पदार्थों से लेकर जरूरी सामान तक महंगे हो गए हैं।

चंदौली में ‘लाल लिपस्टिक’ वाला गैंग, ‘खूबसूरत लड़कियों’ बनकर हाईवे पर करते थे कांड, देखें पुलिस ने कैसे किया खुलासा

कांग्रेस मीडिया प्रभारी उज्ज्वला पाठक ने कहा कि आम जनता पहले से ही बेरोजगारी और आर्थिक दबाव से जूझ रही है, ऐसे में ईंधन की कीमतें और बढ़ाना गलत है। उन्होंने केंद्र सरकार पर जनता को भ्रमित करने का आरोप लगाया और शिक्षा व बेरोजगारी के मुद्दे भी उठाए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अगर सरकार ने जल्द ठोस कदम नहीं उठाए तो आंदोलन को प्रदेश स्तर तक ले जाया जाएगा।

Location :  Hamirpur

Published :  18 May 2026, 3:56 PM IST

Advertisement