अमेठी में गरमाया ‘वोट चोरी’ का मुद्दा, कांग्रेस ने निकाला विरोध मार्च; PM मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार के पुतले फूंके
अमेठी में मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता को लेकर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप सिंघल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विरोध मार्च निकाला और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह व CEC ज्ञानेश कुमार के पुतले फूंके। पुतला दहन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई। कांग्रेस ने SIR और मतदाता सूची से जुड़े फैसलों की स्वतंत्र समीक्षा की मांग की है।