राहुल गांधी हिरासत से हुए रिहा, करीब 2 घंटे बाद बाराखंभा थाने से मिली रिहाई; जानिए ताजा अपडेट

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन के बाद राहुल गांधी को पुलिस ने हिरासत में लिया। करीब दो घंटे बाद उन्हें रिहा कर दिया गया।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 7 October 2026, 9:08 PM IST
google-preferred

New Delhi: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में विपक्ष के प्रदर्शन के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पुलिस ने हिरासत में लेने के करीब दो घंटे बाद रिहा कर दिया। राहुल गांधी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें रोक दिया। राहुल गांधी समेत कई नेताओं को हिरासत में ले लिया।

जंतर-मंतर से पहले ही रोके गए राहुल और प्रियंका

बुधवार को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी विपक्षी सांसदों के साथ जंतर-मंतर की ओर जा रहे थे। दोनों नेताओं का मकसद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करना था। लेकिन जंतर-मंतर पहुंचने से करीब 200 मीटर पहले ही सुरक्षा बलों ने उन्हें रोक दिया। सुरक्षा बलों ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत प्रदर्शनकारियों को आगे जाने की अनुमति नहीं दी। इसके बाद दोनों नेता सड़क पर बैठ गए। कुछ ही देर में वहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ जुट गई और विरोध प्रदर्शन तेज हो गया।

Rahul Gandhi: कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी को हिरासत में ले जा रही बस का टायर किया पंचर, जंतर-मंतर पर जबरदस्त बवाल

सड़क पर लेट गईं प्रियंका गांधी

जब सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोका तो प्रियंका गांधी ने संविधान की कॉपी हाथ में ले ली। इसके बाद वह सड़क पर लेट गईं। उनके इस कदम के बाद मौके पर मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और सुरक्षाबलों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार नारेबाजी करते नजर आए। सुरक्षा बलों की मौजूदगी के बीच काफी देर तक सड़क पर ही विरोध चलता रहा। इसी दौरान पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में ले लिया।

करीब दो घंटे बाद राहुल गांधी रिहा

प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए राहुल गांधी को पुलिस अपने साथ ले गई। करीब दो घंटे तक हिरासत में रखने के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। राहुल गांधी की हिरासत और फिर रिहाई के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हलचल बनी रही। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी इससे पहले भी इसी मुद्दे को लेकर प्रदर्शन कर चुके हैं। पिछले दिन भी दोनों नेताओं को पुलिस की कार्रवाई का सामना करना पड़ा था।

Rahul Gandhi Detained: राहुल गांधी को फिर से पुलिस ने हिरासत में लिया, कांग्रेसियों का जबरदस्त प्रदर्शन-नारेबाजी

सागर रत्ना में लंच के निकले थे

बुधवार के प्रदर्शन से पहले राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने विपक्षी सांसदों के साथ सागर रत्ना रेस्टोरेंट में लंच किया था। यह लंच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की ओर से आयोजित किया गया था। लंच के बाद राहुल और प्रियंका गांधी समेत विपक्षी नेता जंतर-मंतर की ओर रवाना हुए। हालांकि, समाजवादी पार्टी के नेता इस लंच में शामिल नहीं हुए।

एक दिन पहले भी हुआ था बड़ा प्रदर्शन

इससे एक दिन पहले इंडिया ब्लॉक के 200 से ज्यादा सांसदों ने संसद से चुनाव आयोग के कार्यालय तक मार्च निकालने की कोशिश की थी। हालांकि, सुरक्षा बलों ने उन्हें रास्ते में ही रोक दिया था। मार्च रोके जाने के बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी आकाशवाणी परिसर में धरने पर बैठ गए थे। दोनों नेताओं का यह धरना करीब आठ घंटे तक चला था। इस दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को दो बार हिरासत में लिए जाने की बात सामने आई थी।

Location :  New Delhi

Published :  7 October 2026, 9:08 PM IST

Related News

Advertisement