हिंदी
हरियाणवी डांसिंग क्वीन सपना चौधरी (Image: Pinterest)
New Delhi: हरियाणवी डांसिंग क्वीन सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी को लेकर चर्चाएं तेज हैं। शादी के करीब छह साल बाद सपना और उनके पति वीर साहू के रिश्ते में दरार की खबरें सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि सपना ने तलाक के लिए कोर्ट में केस दाखिल किया है। अब उन्होंने पहली बार अपने टूटते रिश्ते, शादी में मिले अनुभव और दूसरी शादी को लेकर खुलकर बात की है। उनके बयानों में पति से रिश्ते में आई कड़वाहट की झलक भी दिखाई दी।
सपना चौधरी से जब पूछा गया कि उन्हें पति से तलाक लेने की जरूरत क्यों पड़ी, तो उन्होंने कहा, जब सब अच्छा था, तब साथ थे और अब अच्छा नहीं है तो साथ भी नहीं हैं। बातचीत के दौरान उन्होंने इशारों में यह भी कहा कि शादी में उन्हें धोखा मिला है।
हरियाणवी डांसिंग क्वीन सपना चौधरी (Image: Pinterest)
जब उनसे पूछा गया कि शादी में रहते हुए पत्नी को धोखा देने वाले पुरुषों के बारे में उनकी क्या राय है, तो सपना ने कहा कि जिसका एक जगह से पेट नहीं भरता, उसका जगह-जगह जाकर भी पेट नहीं भरता है।
सपना ने प्यार को लेकर अपनी सोच भी साझा की। उन्होंने कहा कि प्यार सिर्फ शारीरिक नहीं होता, बल्कि रूह से होता है। प्यार में भावनाएं होती हैं, लेकिन उनके मुताबिक लड़के ज्यादा प्रैक्टिकल होते हैं, जबकि लड़कियां भावनाओं में बह जाती हैं।
अपनी शादी के बारे में बात करते हुए सपना ने बताया कि बिग बॉस से बाहर आने के बाद उनकी शादी हो गई थी। उस समय वह काफी लोकप्रिय थीं। उन्होंने कहा कि वह एक अच्छी बहू, पत्नी और मां रही हैं, लेकिन रिश्तों में उलझकर वह खुद पर ध्यान नहीं दे पाई।
अपने एक्स-हस्बैंड वीर साहू के साथ सपना चौधरी (Image: Pinterest)
सपना के मुताबिक, उस दौर में उन्हें लगा कि वह सिर्फ किसी की पत्नी, किसी की मां और किसी की भाभी बनकर रह गई हैं। उन्हें महसूस हुआ कि इस दौरान वह अपनी ग्रूमिंग और खुद के विकास पर ध्यान देने से भटक गई थीं। अब उन्हें इस बात का एहसास हो रहा है।
उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने अपने रिश्ते को जबरदस्ती चलाने की कोशिश की, लेकिन वह रिश्ता चलने वाला नहीं था। अब वह खुद पर ध्यान देना चाहती हैं।
तलाक के बाद दूसरी शादी करने के सवाल पर सपना ने साफ कहा कि फिलहाल उनका ऐसा कोई इरादा नहीं है। उन्होंने कहा कि उनके जैसी लड़की को चलते-फिरते प्यार नहीं होता। वह बहुत इमोशनल हैं और गहराई से प्यार करती हैं।
सपना ने आगे कहा कि भविष्य में अगर कोई इस लायक हुआ तो इस बारे में देखा जाएगा, लेकिन अभी वह दूसरी शादी नहीं कर रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि रिश्तों से उन्होंने बहुत कुछ सीखा है और उन्हें नहीं लगता कि वह दूसरी शादी कर पाएंगी। हालांकि, अगर भविष्य में उन्हें प्यार हुआ तो वह बहुत गहरा होगा।
सपना चौधरी ने साल 2020 में एक्टर और सिंगर वीर साहू से शादी की थी। शादी के करीब छह साल बाद दोनों के रिश्ते में अलगाव की खबरें सामने आ रही हैं। कपल के दो बेटे भी हैं। अब सपना के तलाक और अपने निजी रिश्ते पर दिए गए बयानों ने एक बार फिर उनकी शादीशुदा जिंदगी को चर्चा में ला दिया है।
Location : New Delhi
Published : 22 November 2026, 3:19 PM IST