Shreema Rai Glamorous Look: ऐश्वर्या की भाभी ने ब्लैक शिमरी ड्रेस में बिखेरा जलवा, खूबसूरती देखकर थम जाएंगी नजरें

ऐश्वर्या राय की भाभी श्रीमा राय अपने ग्लैमरस लुक से सबका ध्यान खींच रही हैं। एक फैशन इवेंट में वह सिल्वर धारियों वाली एक चमकदार ब्लैक ड्रेस में नज़र आईं, जिसके साथ उन्होंने स्टाइलिश ग्लव्स भी पहने थे। उनके इस शानदार और स्टाइलिश लुक पर एक नज़र डालें।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 19 November 2026, 9:37 AM IST
google-preferred

Mumbai: जब खूबसूरती का बात आए तो सभी के दिमाग में एक ही नाम आता है बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan)। पर इस बार तो लोग एक्ट्रेस की भाभी श्रीमा राय (Shrima Rai) की तारीफ कर रहे हैं। हाल ही के एक फैशन इवेंट में पहुंची श्रीमा राय का लुक चर्चा का विषय बना हुआ है, उन्होंने अपने लुक्स से अपनी ननद ऐश्वर्या राय बच्चन को भी पीछे छोड़ दिया।

श्रीमा राय ने केवल फैशन से ही नहीं बल्कि स्टाइल और फिटनेस से भी लोगों की तारीफे बटोरी हैं। उनका ये लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बता दें कि इस इवेंट में श्रीमा राय ने ब्लैक शिमरी ड्रेस पहनी हुई थी, जिसमें उनका ग्लैमरस लुक लोगों का ध्यान खींच रहा था।

फैशन इवेंट में श्रीमा राय ने बटोरी लाइमलाइट

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऐश्वर्या राय बच्चन की भाभी श्रीमा राय ज्यादातर अपनी नदद के साथ पारिवारिक फोटो में नजर आई है। लेकिन इस बार तो उन्होंने ग्रीन कार्पेट पर अपने जलवे बिखेर कर सारी लाइमलाइट ले ली। श्रीमा राय ने इस बार तो अपने स्टाइल से सभी एक्ट्रेस को पछाड़ दिया। उनका आत्मविश्वास और ग्लैमरस अंदाज कैमरों में भी खूब कैद हुआ। उनकी तस्वीरें सामने आने के बाद फैशन और एंटरटेनमेंट से जुड़ी चर्चाएं तेज हो गईं।

Tiger Shroff News: गोलीबारी के बाद बॉलीवुड के सितारों पर मंडराया खतरा, भीड़ से दूर रहने की क्यों दी गई हिदायत?

ब्लैक शिमरी साड़ी में दिखा स्टाइलिश लुक

इस खास मौके के लिए श्रीमा राय ने ब्लैक शिमरी ड्रेस चुनी। इस ड्रेस पर चांदी के रंग की वर्टिकल धारियां थीं, जो इसे एक चमकदार और आकर्षक लुक दे रही थीं। काले बेस पर चांदी के शिमरी पैटर्न के मेल ने उनके लुक को वाकई शानदार बना दिया और ड्रेस की बेहतरीन फिटिंग ने उनके स्टाइल में चार चांद लगा दिए।

स्टाइलिश ग्लव्स और मेकअप ने बढ़ाई उनकी खूबसूरती

श्रीमा ने अपनी ड्रेस के साथ स्टाइलिश ग्लव्स पहने, जिससे उनके पूरे लुक में एक अनोखा और फैशनेबल टच आ गया। वहीं, उनके शानदार मेकअप ने उनके चेहरे की खूबसूरती को और भी निखार दिया।

ब्लैक और चांदी के रंग का मेल, एकदम फिट ड्रेस और ग्लैमरस मेकअप इन सबने मिलकर उनके लुक को बेहद आकर्षक बना दिया। फैशन इवेंट में उनका यह अंदाज उन लोगों के लिए एक बेहतरीन प्रेरणा है, जो पार्टियों और शाम के कार्यक्रमों के लिए नए स्टाइल आइडिया की तलाश में हैं।

बॉलीवुड एक्टर इमरान खान ने की तौबा, बोले- भविष्य में किसी प्रोटेस्ट में नहीं होऊंगा शामिल

दो बच्चों की मां हैं श्रीमा राय

श्रीमा राय की फिटनेस और स्टाइल सेंस ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। दो बच्चों की मां होने के बावजूद उनका ग्लैमरस अंदाज हमेशा चर्चा का विषय बना रहता है। उनकी खूबसूरती के अलावा, उनके आत्मविश्वास ने इस लुक को वाकई खास बना दिया। ऐश्वर्या राय बच्चन की भाभी होने के नाते, श्रीमा पहले भी पारिवारिक तस्वीरों की वजह से सुर्खियों में रही हैं।

Location :  Mumbai

Published :  19 November 2026, 9:37 AM IST

Related News

Advertisement