हिंदी
no ticket पर घूमें भारत के एतिहासिक स्धल(x)
New Delhi: विश्व विरासत सप्ताह की शुरुआत पर खास मौका, आज ताजमहल से लाल किले तक सभी ASI स्मारकों में फ्री एंट्री अगर आप ताजमहल, लाल किला या कुतुब मीनार जैसी ऐतिहासिक जगहों को देखने की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए खास है। 19 नवंबर को देशभर में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के संरक्षण वाले स्मारकों में पर्यटकों को मुफ्त प्रवेश मिलेगा। यानी आज इन ऐतिहासिक स्थलों को देखने के लिए टिकट खरीदने की जरूरत नहीं होगी।
दरअसल, हर साल 19 से 25 नवंबर तक विश्व विरासत सप्ताह (World Heritage Week) मनाया जाता है। इसकी शुरुआत 19 नवंबर से होती है। इसी मौके पर संस्कृति मंत्रालय की ओर से देशभर के ASI संरक्षित स्मारकों में एक दिन के लिए मुफ्त प्रवेश की सुविधा दी गई है। संस्कृति मंत्रालय की ओर से PIB Culture ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी साझा की है।
ये भी पढ़े-इंदिरा गांधी जयंती: भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री, जो Iron Lady के नाम से जानी जाती है।
इस मुफ्त प्रवेश का फायदा देश के कई प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्मारकों में मिलेगा। इनमें आगरा का ताजमहल, दिल्ली का लाल किला और कुतुब मीनार जैसे मशहूर स्थल भी शामिल हैं। आम दिनों में इन जगहों पर घूमने के लिए टिकट लेना पड़ता है, लेकिन आज पर्यटक बिना टिकट प्रवेश कर सकेंगे।
ASI के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, टिकट से छूट फिलहाल केवल 19 नवंबर के लिए दी गई है। इसलिए जो लोग इन ऐतिहासिक जगहों को देखना चाहते हैं, उनके पास आज अच्छा मौका है।
लाल किला ,कुतुब मीनार , ताज महल में भी free entry( x)
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) देशभर में 3800 से ज्यादा ऐतिहासिक स्मारकों और स्थलों की देखभाल करता है। इनमें करीब 143 ऐसे स्मारक हैं, जहां घूमने के लिए टिकट लेना पड़ता है। ताजमहल, लाल किला और कुतुब मीनार भी इन्हीं में शामिल हैं। 19 नवंबर को इन टिकट वाले स्मारकों में भी मुफ्त प्रवेश की सुविधा दी गई है।
विश्व विरासत सप्ताह मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को देश की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों के बारे में जागरूक करना है। इस दौरान लोगों को पुराने किलों, महलों, मंदिरों और पुरातात्विक स्थलों के इतिहास से परिचित कराया जाता है।
भारत में कई ऐसी ऐतिहासिक इमारतें हैं, जो अपने समय की कला, संस्कृति और वास्तुकला की पहचान हैं। ये धरोहरें हमारे इतिहास की कहानी बताती हैं। इसलिए इनका संरक्षण करना बेहद जरूरी है। विश्व विरासत सप्ताह के जरिए लोगों को इन ऐतिहासिक स्थलों को देखने, उनके महत्व को समझने और उन्हें सुरक्षित रखने के लिए जागरूक किया जाता है।
Location : New Delhi
Published : 19 November 2026, 9:09 AM IST
Topics : ASI Monuments Free Entry Monuments Without Ticket November 19 Free Entry Taj Mahal Free Entry World Heritage Week 2026
No related posts found.