जिस घर में जलने थे दीप, वहां पसरा मातम, छत ढहने से सास-बहू और नवजात की मौत
दीपावली की सुबह कानपुर के पनकी पड़ाव में बड़ा हादसा हो गया। एक मकान की कच्ची छत अचानक भरभराकर गिर गई, जिसके मलबे में दबकर सास, बहू और 20 दिन के नवजात की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में परिवार का एक अन्य सदस्य घायल हुआ है।