हिंदी
पुलिस शुरुआती तौर पर आत्महत्या की आशंका जता रही (img-dynamite news)
Badaun: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के हजरतपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक युवक का खून से लथपथ शव मिला। उसके सीने में गोली लगी थी। घटनास्थल पर बियर की बोतल, मोबाइल और तमंचा मिलने से मामला पूरी तरह से उलझ गया है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, लेकिन पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है।
घटनास्थल पर बियर की बोतल, मोबाइल और तमंचा मिलने से उलझी गुत्थी। (img-dynamite news)
आपको बता दें कि पूरा मामला उत्तर प्रदेश के बदायूं के हजरतपुर थाना क्षेत्र का है, जहां मंगलवार को रामगंगा पुल के पास वनकटी में अनुराग नाम के एक युवक का शव बरामद हुआ है। अनुराग के सीने में गोली लगी थी और उसका शव पूरी तरह से खून से लथपथ था। शव के पास ही एक तमंचा, मोबाइल फोन और बीयर की केन मिली है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, लेकिन काफी तफ्तीश के बाद जांच में पुलिस मामले को आत्महत्या करार रही है। पुलिस का कहना है कि- पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सटीक वजह मिल पाएगी।जानकारी के मुताबिक- मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे जब कई ग्रामीण खेतों पर गए, तब उन्होंने वनकटी में युवक का शव पड़ा देखा। सूचना मिलते ही हजरतपुर थाना पुलिस और गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को अज्ञात मानते हुए जांच शुरू कर दी। बाद में युवक की पहचान हजरतपुर गांव के निवासी पिंटू सिंह के पुत्र अनुराग उर्फ पीयूष के रूप में हुई, जिसकी उम्र 23 साल बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें- आजादी के बाद से आज तक हो रहा सड़क का इन्तजार, ‘बंशी का डेरा’ में सड़क का नहीं हुआ निर्माण
मौके पर पहुंचे अनुराग सिंह के पिता पिंटू सिंह ने बताया कि- अनुराग नोएडा में रहकर किसी कंपनी में नौकरी करता था। दीपावली पर वह घर आया हुआ था, जो कि बीते सोमवार की रात से लापता था। रात से ही परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे। इसी बीच सुबह अनुराग की मौत की सूचना मिली, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया।
यह भी पढ़ें- अक्षर, पंत या केएल राहुल, IPL 2027 में किसके हाथ होगी दिल्ली कैपिटल्स की कमान?
हजरतपुर थानाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि शव के पास ही तमंचा और बीयर की एक केन बरामद हुई है। यह मामला आत्महत्या का नजर आ रहा है। पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। सीओ दातागंज अशेष नाथ सिंह ने बताया कि जांच कराई जा रही है। परिजनों से भी पूछताछ की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के संबंध में कुछ कहना सही होगा
Location : Budaun
Published : 10 November 2026, 5:27 PM IST