आजादी के बाद से आज तक हो रहा सड़क का इन्तजार, ‘बंशी का डेरा’ में सड़क का नहीं हुआ निर्माण

फतेहपुर जिले के विजयीपुर विकास खंड के ग्राम पंचायत गढ़ा के 'बंशी का डेरा' में आज भी लोग अपने खेतों से ही अपने ट्रैक्टर और बाकी वाहनों की आवाजाही करते हैं। इस बार जिला अधिकारी को इस समस्या से अवगत करा कर सड़क की मांग करेंगे।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 10 November 2026, 3:16 PM IST
google-preferred

Fatehpur: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के विजयीपुर विकास खंड के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत गढ़ा के 'बंशी का डेरा' मजरे में आजादी के बाद से अब तक पक्की सड़क का निर्माण नहीं हो सका है। आजादी के बाद से आज तक लोग सड़क का सिर्फ इन्तेजार ही कर रहे हैं। यह इकलौता ऐसा गांव है, जहां सड़क नहीं है।

Fatehpur

आजादी के बाद से आज तक लोग सड़क का सिर्फ इन्तेजार ही कर रहे हैं।(img-dynamite news)

आज भी खेतों से ही होती है आवाजाही

बता दें कि फतेहपुर जिले के विजयीपुर विकास खंड के ग्राम पंचायत गढ़ा के 'बंशी का डेरा' में आज भी लोग अपने खेतों से ही अपने ट्रैक्टर और बाकी वाहनों की आवाजाही करते हैं। समय बदला, सरकार बदली लेकिन इस गांव की किस्मत आज भी वैसी की वैसी ही रही है। यहां आने- जाने के लिए सिर्फ खेतों का ही इस्तेमाल हो सकता है, जिसके मेड से बाइक जाती है। इसके आलावा बीमार होने पर या तो चारपाई से ले जाएं या फिर ट्रैक्टर में लाद कर खेत से जाएं। यहां न कच्ची सड़क है, न कोई पक्की सड़क।

यह भी पढ़ें- भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, लाखों की संख्या में उमड़े श्रद्धालु

सबसे बड़ी दिक्कत तो यह है कि गढ़ा ग्राम सभा मे अभी तक एक बार भी चकबंदी नहीं हुई, जिससे चकरोड बनती। तो ऐसे में ग्राम पंचायत काम करा कर रास्ता देती है। लेकिन अब तो गांव के खेत के मालिक ही चाहे तो रास्ता मिल सकता है, नहीं तो जिस तरह से लोग आ जा रहे वही इनका सहारा है।

नेताओं ने नही किया इस गंभीर समस्या का समाधान

वही गांव के कई ग्रामीड़ सत्यनारायण, लवकुश, देवनारायण, रामकिशोर, राजबाबू, श्यामबाबू, प्रेमचंद, रघुराज, हरमोहन, चुनकई, रामदेव, केशनपाल, देवचरण आदि लोगों सहित लगभग पूरा गांव इस समस्या से परेशान है। इनकी कोई सुनने वाला भी नहीं है। सिर्फ बाइक के सहारे से ही इस गांव का आवागमन है। आजादी के बाद से इस गांव को सड़क न होना, यह भी यहां के नेताओं की देन है, जो अब तक इस गंभीर समस्या का समाधान नही हुआ।

यह भी पढ़ें- धनतेरस पर सर्राफा व्यापारी से लूट, 72 घंटे बाद पुलिस ने मुठभेड़ में दो बदमाशों को दबोचा

वहीं इस मामले में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि का कहना था है- लोगों के खेतों से रास्ता बनाने में समस्या है। इस गांव से खलवा व टीकूरा को मिलाने में लगभग एक किलोमीटर का रास्ता बनेगा। जब तक सभी खेत मालिक इस बात से सहमत न हों, तब तक रास्ता किसके खेत से बनाया जाए, सबसे बड़ी समस्या यही है। वहीं गांव के कई लोगों का कहना है कि- इस बार जिला अधिकारी को इस समस्या से अवगत करा कर सड़क की मांग करेंगे।

अब देखना यह होगा कि इन गांव के लोगों को कितनी राहत मिलती है, इस बड़ी समस्या का समाधान कब होगा, इसको बताने वाला कोई नहीं है। वहीं गांव के लोगों का कहना है कि चुनाव में लोग वोट तो मांगते है, लेकिन हमारी समस्या का समाधान कोई नहीं करता इस बात का हमें बहुत अफ़सोस है।

Location :  Fatehpur

Published :  10 November 2026, 3:16 PM IST

Advertisement