लीलापुर में बेखौफ चोरों का आतंक, दो घरों को बनाया निशाना, लाखों के जेवर व नकदी गायब

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के लीलापुर के पीरूपुर गांव में बीती रात बेखौफ चोरों ने एक ही रात में दो घरों में लाखों रुपये की नकदी और कीमती जेवरात चोरी की। मामले की सूचना फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। पीड़ितों ने लीलापुर थाने पहुंचकर पुलिस को लिखित तहरीर दी है

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 7 November 2026, 6:39 PM IST
google-preferred

Pratapgarh: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के लीलापुर थाना क्षेत्र के पीरूपुर गांव में बीती रात बेखौफ चोरों का आतंक जोरों शोरों पर है। चोरों ने एक ही रात में दो घरों में धावा बोलकर लाखों रुपये की नकदी और कीमती जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। एक ही रात में हुई चोरी की दो बड़ी वारदातों से पूरे गांव में हड़कंप मच हुआ है, वहीं ग्रामीणों में डर का माहौल साफ दिखाई दे रहा है।

Pratapgarh

चोरों ने एक ही रात में दो घरों में लाखों रुपये और जेवरात चोरी किया (img-dynamite news)

लाखों नकदी और सोने-चांदी के जेवर गायब

हालांकि मिली जानकारी के अनुसार, पीरूपुर गांव के निवासी फतेहपुर बहादुर सिंह और वंशराज के घरों को चोरों ने देर रात को निशाना बनाया था। परिजनों के मुताबिक चोर घर में रखी लाखों रुपये की नकदी और सोने-चांदी के कीमती आभूषण समेट ले गए। शनिवार की सुबह जागने पर जब परिजनों को घर का सामान बिखरा हुआ दिखा तब उन्हें घटना की जानकारी प्राप्त हुई।

यह भी पढ़ें-  दीवाली की खुशियों के बीच घर में छाया मातम, प्रतापगढ़ में कमरे के अंदर संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव

लगातार हो रही चोरी

वहीं मामले की सूचना फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। पीड़ितों ने लीलापुर थाने पहुंचकर पुलिस को लिखित तहरीर दी है और मामले के जल्द खुलासे की मांग की है। गौरतलब है कि क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। देर रात हुई इस वारदात के बाद स्थानीय लोग पुलिस की रात्रि गश्त और कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं। फिलहाल, पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन में जुट गई है।

Location :  Pratapgarh

Published :  7 November 2026, 6:39 PM IST

Advertisement