Badaun: रोडवेज बस स्टैंड पर लावारिस हाल में मिला व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

बदायूं में रोडवेज बस स्टैंड पर फल के ठेले पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी फैल गई है, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शिनाख्त के प्रयास जारी है।

Post Published By: Komal Chauhan
Updated : 7 November 2026, 4:51 PM IST
google-preferred

Badaun: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में, रोडवेज बस स्टैंड पर फलों की एक रेहड़ी पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। रेहड़ी पर शव देखकर आसपास के लोगों में खलबली मच गई और मौके पर तुरंत भीड़ जमा हो गई।

शव मिलने से इलाके में दहशत

रोडवेज बस स्टैंड पर फलों की एक रेहड़ी पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

ये भी पढ़ें: Badaun: दुकानदार से झगड़ा पड़ा भारी, पुलिस पहुंची तो जवान से ही भिड़ गया युवक; VIDEO वायरल

मौके पर पहुंची पुलिस

सूचना मिलने पर सिविल लाइंस थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।

Badaun Bus Stand Dead Body

बदायूं में बस स्टैंड पर युवक का मिला शव (Img: Dynamite News)

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां से, अज्ञात मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें: Badaun News: तेज रफ्तार बाइक बनी मौत की वजह! साइन बोर्ड से टकराकर 45 साल के किसान की दर्दनाक मौत

मृतक की पहचान करने की कोशिशें जारी

मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। सिविल लाइंस पुलिस उसकी पहचान करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है, वे आसपास के लोगों से पूछताछ कर रहे हैं और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं। पुलिस के अनुसार, मौत के कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Location :  Badaun

Published :  7 November 2026, 4:51 PM IST

Advertisement