Deoria: 18 नवंबर से शुरू होगी जयप्रकाश नारायण विचार संदेश यात्रा, गन्ने के लिए 600 रुपये प्रति क्विंटल की मांग

देवरिया में भारतीय राष्ट्रीय लोकतांत्रिक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामाशीष राय ने रोजगार, महंगाई और किसानों के मुद्दे पर केंद्र व प्रदेश सरकार को घेरा। उन्होंने पूर्वांचल की बंद चीनी मिलें चालू कराने और गन्ने का मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग की। साथ ही 18 नवंबर से सिताब दियारा में जयप्रकाश नारायण विचार संदेश यात्रा शुरू करने की घोषणा की।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 7 November 2026, 3:39 PM IST
google-preferred

Deoria: भारतीय राष्ट्रीय लोकतांत्रिक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी रामाशीष राय ने रोजगार, महंगाई, किसानों की समस्याओं और लोकतंत्र की स्थिति को लेकर केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। देवरिया में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने पूर्वांचल की बंद पड़ी चीनी मिलों को चालू कराने और गन्ने का मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित करने की मांग उठाई। साथ ही 18 नवंबर से लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जन्मभूमि सिताब दियारा से ‘जयप्रकाश नारायण विचार संदेश यात्रा’ शुरू करने का ऐलान किया।

संपूर्ण क्रांति और शुचिता की राजनीति को बताया वैचारिक आधार

प्रेस वार्ता में रामाशीष राय ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय लोकतांत्रिक जनता पार्टी का गठन राजनीति में सुधार और व्यवस्था परिवर्तन के संकल्प के साथ किया गया है। उन्होंने बताया कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण की संपूर्ण क्रांति और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की शुचिता की राजनीति उनकी पार्टी के वैचारिक आधार हैं।

हमीरपुर में बेकाबू ट्रक का कहर; बाइक शोरूम के बाहर खड़ी आधा दर्जन से ज्यादा नई बाइकें रौंदी

रामाशीष राय ने आरोप लगाया कि देश की राजनीति पर बड़े देशी और विदेशी कॉर्पोरेट घरानों का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक व्यवस्था में सुधार और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा जरूरी है। सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए उन्होंने रोजगार के अवसरों और युवाओं की स्थिति का मुद्दा भी उठाया।

Deoria News1 (1)

रामाशीष राय का बड़ा सियासी ऐलान (Image Source: Dynamite News)

रोजगार और किसानों के मुद्दे पर सरकार को घेरा

रामाशीष राय ने आरोप लगाया कि स्थायी नौकरियों के स्थान पर आउटसोर्सिंग और ठेका व्यवस्था को बढ़ावा दिया जा रहा है। इससे युवाओं के सामने रोजगार का संकट गहराता जा रहा है। उन्होंने कहा कि रोजगार की कमी के कारण गांवों से पलायन बढ़ रहा है और ग्रामीण अर्थव्यवस्था प्रभावित हो रही है।

किसानों की समस्याओं पर उन्होंने पूर्वांचल की बंद पड़ी चीनी मिलों को दोबारा चालू कराने की मांग की। साथ ही गन्ने का मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित करने की बात कही। उनका कहना था कि किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत किए बिना गांवों का विकास संभव नहीं है। उन्होंने महंगाई और किसानों की बदहाली को भी प्रमुख मुद्दा बताया।

जिस हाथ को थामकर चलना सीखा, उसी से रेत दिया पिता का गला: गाजियाबाद में नाबालिग बेटे की घिनौनी करतूत से दहल उठे लोग

18 नवंबर से सिताब दियारा से निकलेगी संदेश यात्रा

रामाशीष राय ने घोषणा की कि 18 नवंबर से लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जन्मभूमि सिताब दियारा से ‘जयप्रकाश नारायण विचार संदेश यात्रा’ शुरू की जाएगी। यह यात्रा पूर्वांचल के गांवों तक पहुंचेगी। इसके माध्यम से गोष्ठियों का आयोजन कर लोकतंत्र, संविधान और संपूर्ण क्रांति के विचारों पर चर्चा की जाएगी।

आगामी चुनाव में पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी और विपक्ष के साथ गठबंधन होगा या नहीं, इस सवाल पर रामाशीष राय ने कहा कि फिलहाल सीटों से ज्यादा महत्वपूर्ण लोकतंत्र और संविधान को बचाना है। उन्होंने विपक्ष के साथ इन मुद्दों पर मिलकर संघर्ष करने का संकेत भी दिया।

प्रेस वार्ता में रामाशीष राय ने अपनी पार्टी की विचारधारा और आगामी यात्रा के उद्देश्यों को सामने रखा। उनके इस ऐलान के बाद पूर्वांचल में राजनीतिक गतिविधियों और संभावित समीकरणों को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।

Location :  Deoria

Published :  7 November 2026, 3:39 PM IST

Advertisement