Ramayana Movie Review: सनी देओल के हनुमान अवतार की पहली झलक ने मचाया धमाल, थिएटर में गूंजा जय श्री राम

Ramayana में Sunny Deol के हनुमान अवतार की पहली झलक सामने आ गई है। पोस्ट-क्रेडिट सीन में उनका चेहरा छिपा रहा, लेकिन 'जय श्री राम' के उद्घोष ने दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया। जानिए रामायणम् पार्ट-2 की रिलीज डेट और पूरी जानकारी।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 5 November 2026, 1:22 PM IST
google-preferred

Mumbai: रणबीर कपूर की भगवान राम और यश की रावण के रूप में झलक के बाद अब फिल्म 'रामायण' में सनी देओल के हनुमान अवतार की चर्चा हो रही है। फिल्म के पोस्ट-क्रेडिट सीन में अभिनेता की पहली झलक दिखाई गई है।

खास बात यह है कि इस दृश्य में सनी देओल का चेहरा पूरी तरह सामने नहीं लाया गया, लेकिन उनकी दमदार आवाज में गूंजता 'जय श्री राम' दर्शकों के उत्साह को बढ़ाने वाला बताया जा रहा है।

पोस्ट-क्रेडिट सीन में दिखा हनुमान अवतार

फिल्म के पहले भाग के आखिरी हिस्से में पोस्ट-क्रेडिट सीन के जरिए हनुमान के किरदार की झलक पेश की गई है। इसमें सनी देओल का बैक पोज और भव्य व्यक्तित्व दिखाया गया है। मेकर्स ने उनके चेहरे को छिपाकर रखा है, जिससे दर्शकों के मन में उनके पूरे लुक को देखने की उत्सुकता बनी हुई है। सनी देओल की बुलंद आवाज में 'जय श्री राम' का उद्घोष इस सीन का खास आकर्षण बताया जा रहा है।

नवंबर में सिनेमाघरों में लगेगा फिल्मों का तांता, रणबीर की ‘रामायण’ से लेकर सनी की ‘सूर्या’ तक ये फिल्में मचाएंगी धमाल

दूसरे भाग में नजर आएंगे सनी देओल

सनी देओल फिल्म के दूसरे भाग में भगवान हनुमान की भूमिका निभाते दिखाई देंगे। उनके इस किरदार को लेकर दर्शकों में पहले से ही उत्सुकता बनी हुई थी। फिल्म की अन्य प्रमुख भूमिकाओं की झलक पहले सामने आ चुकी थी, लेकिन सनी के हनुमान अवतार को लेकर मेकर्स ने सस्पेंस बनाए रखा। अब पोस्ट-क्रेडिट सीन की झलक ने इस चर्चा को और तेज कर दिया है।

कब रिलीज होगी 'रामायण' का दूसरा भाग?

फिल्म के दूसरे भाग की रिलीज को लेकर भी पोस्ट-क्रेडिट सीन में जानकारी दी गई है। पहले इसे 2027 की दिवाली पर रिलीज करने की बात कही गई थी, लेकिन अब सामने आई जानकारी के मुताबिक दूसरा भाग 2028 की दिवाली पर सिनेमाघरों में दस्तक देगा। ऐसे में दर्शकों को सनी देओल को हनुमान के पूर्ण रूप में देखने के लिए अभी इंतजार करना होगा। रणबीर कपूर, यश और सनी देओल जैसे सितारों की मौजूदगी ने फिल्म को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ा दी है।

फिल्म की रिलीज और दर्शकों की प्रतिक्रिया

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका में हैं। वहीं रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में दिखाई दे रहे हैं। फिल्म को दो भागों में तैयार किया गया है। इसके पहले भाग की रिलीज 5 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में हुई है।

Ramayana vs Mohra: 32 साल पुरानी अक्षय कुमार की फिल्म से बिगड़ेगा 4000 करोड़ की रामायण का खेल?

सनी देओल के हनुमान अवतार को लेकर फिल्म की रिलीज से पहले ही दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता थी। अब पोस्ट-क्रेडिट सीन में उनकी झलक सामने आने के बाद दूसरे भाग को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दृश्य में उनका चेहरा छिपाकर रखा गया है और विशालकाय हनुमान के रूप में उनकी एंट्री दिखाई गई है।

Location :  Mumbai

Published :  5 November 2026, 1:22 PM IST

Advertisement