सीतापुर के खेवटा जंगल में दहशत का माहौल, तेंदुए के साथ सेल्फ़ी लेने में जुटे ग्रामीण

सीतापुर में तेंदुए की सूचना के बाद वन विभाग की टीम ने करीब एक महीने पहले खेवटा जंगल में पिंजरा लगाया था। इसके बाद से वनकर्मी लगातार निगरानी कर रहे थे। गुरुवार की सुबह तेंदुआ पिंजरे में फंस गया। तेंदुए के पिंजरे में फंसने की जानकारी मिलते ही खेवटा जंगल के आसपास ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 5 November 2026, 1:02 PM IST
google-preferred

Sitapur: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के नैमिषारण्य थाना क्षेत्र के खेवटा जंगल में पिछले एक महीने से दहशत का माहौल है, जहां एक तेंदुए के कारण सभी नगरवासी सहमे हुए हैं, जिसके चलते काफी मशक्कत के बाद आखिरकार गुरुवार की सुबह वन विभाग ने उस तेंदुए को पिंजरे में किया। तेंदुए के पकड़े जाने की खबर फैलते ही आसपास के गांवों में राहत की लहर दौड़ गई। दिलचस्प बात यह रही कि जिस तेंदुए के डर से लोग घरों से बाहर निकलने और खेतों में जाने से कतराते थे, उसी को पिंजरे में कैद देखकर ग्रामीण उसके साथ सेल्फी लेने और तस्वीरें खींचने में जुट गए। 

Sitapur

वन विभाग ने उस तेंदुए को पिंजरे में कैद किया (IMG-DYANMITE NEWS)

तेंदुए को देखने को जुटी भीड़

आपको बता दें कि सुबह करीब 6 बजे तेंदुए के पिंजरे में फंसने की जानकारी मिलते ही खेवटा जंगल के आसपास ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। कोई तेंदुए की तस्वीरें कैमरे में कैद कर रहा था तो कोई मोबाइल से वीडियो बना रहा था। जहां कई ग्रामीण पिंजरे के पास पहुंचकर तेंदुए के साथ सेल्फी लेते नजर आए। करीब एक महीने तक कायम रही दहशत के बाद ग्रामीणों के चेहरों पर राहत और उत्सुकता दिखाई दी।

Sitapur

कई ग्रामीण पिंजरे के पास पहुंचकर तेंदुए के साथ सेल्फी लेते नजर आए (img-dynamite news)

करीब एक महीने से तेंदुए की गतिविधियां

जानकारी के अनुसार, करीब एक महीने से नैमिषारण्य थाना क्षेत्र के आसपास के गांवों और खेवटा जंगल में तेंदुए की गतिविधियां देखी जा रही थीं। जंगल से निकलकर गांवों की ओर उसकी आवाजाही की खबरों ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी थी। सुबह- शाम खेतों की ओर जाने वाले लोगों को हमले का डर सताता था। बच्चों और मवेशियों की सुरक्षा को लेकर भी ग्रामीण बहुत परेशान रहते थे।

यह भी पढ़ें- Abdul El-Sayed: अमेरिका में अब्दुल अल-सैयद की जीत के बाद चर्चा में कर्नाटक का भटकल, जानिए क्या है खास कनेक्शन

हालांकि तेंदुए की लगातार मिल रही सूचनाओं के बाद वन विभाग की टीम ने करीब एक माह पहले खेवटा जंगल में पिंजरा लगाया था। इसके बाद से वनकर्मी लगातार निगरानी कर रहे थे। गुरुवार की सुबह आखिरकार तेंदुआ पिंजरे में फंस गया। मिश्रिख रेंज के रेंजर सिकंदर सिंह ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए पहले ही पिंजरा लगाया गया था। वन विभाग की टीम लगातार उसकी निगरानी कर रही थी। अभियान में वनकर्मी अनिल यादव, अनुभव वर्मा, अक्षय पांडेय और विजेंद्र कुमार यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Location :  sitapur

Published :  5 November 2026, 12:26 PM IST

Advertisement