पेड़ की डाल पर आराम फरमा रहा था तेंदुआ, जब ग्रामीणों की पड़ी नजर तो उड़े होश; Video Viral
महराजगंज के लक्ष्मीपुर वन क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब ग्रामीणों ने एक तेंदुए को पेड़ की पतली डाल पर आराम करते देखा। पहले लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हुआ, लेकिन जैसे-जैसे भीड़ बढ़ी, माहौल डर में बदल गया। कुछ लोगों ने वीडियो बनाया तो कुछ बेहद करीब पहुंच गए।