हिंदी
पेड़ की टहनी पर आराम फरमाता तेंदुआ (Img: Dynamite News)
Maharajganj: महराजगंज जनपद के जंगल के सटे वनक्षेत्र में घने पेड़ों के बीच एक तेंदुआ पेड़ की डाल पर बैठकर आराम फरमा रहा था, तभी आस- पास के कुछ ग्रामीणों की नजर पेड़ के डाल पर पड़ी तो आश्चर्यचकित हो गए, जब पेड़ के नजदीक पहुंचे तो ग्रामीणों के होश उड़ गए, पेड़ की पतली डाल के सहारे तेंदुआ आराम से बैठा था, डाल ऊंची और पतली होने के कारण वो नीचे उपर लपलपा भी रहा था।
कुछ ग्रामीणों ने इस तेंदुये को कैमरे में कैद कर लिया तो कुछ सेल्फी लेने लगे। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दिया इसी बीच लोगों की आवाजाही के आहट से तेंदुआ घने जंगल की तरफ भाग गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो की पड़ताल में पता चला कि ये मामला लक्ष्मीपुर वन क्षेत्र के मानिकतालाब गांव के धनहिया टोले से सटे का है। ग्राम प्रधान नरेंद्र यादव ने बताया कि ये मामला बुधवार का है, गांव के आबादी क्षेत्र से सटे जंगल किनारे पेड़ की डाल पर तेंदुआ बैठा था। कुछ बच्चो ने इसका वीडियो भी बना लिया। जंगल किनारे बसे लोगों व खेतों में काम करने जाने वाले लोगों में डर का माहौल बना हुआ है, कहीं तेंदुआ छिपकर हमला न कर दे। उन्होंने वन विभाग से इसके लिए सुरक्षा की मांग की है।
सीतापुर में दिल दहला देने वाली वारदात, गर्भवती पत्नी की हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी
लक्ष्मीपुर वनक्षेत्र के रेंजर वेदप्रकाश शर्मा ने आबादी क्षेत्र में ग्रामीणों के बीच इस संबंध में एक गोष्ठी का आयोजन कर अपील किया कि जंगल से सटे क्षेत्र में तेंदुये की गतिविधि बढ़ गई है, जंगल उनका आवास है, वो वहा रहेंगे। ग्रामीणों व बच्चो से अनुरोध किया कि आप जंगल क्षेत्र में न जाए, अगर उनके साथ कोई छेड़छाड़ करता है तो हादसा भी हो सकता है। उन्होंने घटना का जिक्र करते हुए कहा कि पेड़ की डाल पर बैठे तेंदुए का वीडियो बनाकर कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर डाला है, जंगल के वन्य जीवों को आप लोग परेशान न करें अन्यथा वन्य जीव अधिनियम के तहत हमे कारवाई करनी पड़ेगी।
Location : Maharajganj
Published : 22 May 2026, 1:58 PM IST