हिंदी
तेंदुए के खौफ से दहशत
महराजगंज: जनपद के मिठौरा ब्लॉक अंतर्गत धरमवली ग्राम पंचायत के कोल्हुआ टोला में विकास की तस्वीर बेहद चिंताजनक नजर आ रही है। 25 अप्रैल 2026 को डाइनामाइट न्यूज संवाददाता द्वारा मौके पर पहुंचकर की गई पड़ताल में सामने आया कि यहां के ग्रामीण बुनियादी सुविधाओं के अभाव में नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं।
क्या है पूरी खबर?
ग्रामीणों-सावित्री देवी, कौशल्या देवी, नगरावती देवी, पूनम, बिंद्रावती, दुखनी देवी, मनीषा, इसरावती देवी, राजेश भारती, रामा प्रसाद, रामानंद, जितेंद्र भारती, शीला देवी, रामधारे भारती, नंदलाल भारती, राधा भारती, रीमा भारती, सुनीता भारती, राजमती देवी, सुशील देवी समेत अन्य ने बताया कि गांव में आज तक नाली, सड़क, शौचालय और आवास जैसी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गई हैं।
जंगली जानवरों का खतरा मंडराता
ग्रामीणों का कहना है कि पानी निकासी की कोई व्यवस्था न होने के कारण वे अपने घरों के सामने गड्ढा बनाकर नल का पानी जमा करते हैं, जिससे बदबू फैलती है और कीड़े-मकोड़े पनपते हैं। इसके चलते बीमारियों का खतरा लगातार बना रहता है। वहीं शौचालय न होने के कारण महिलाओं और बच्चों को जंगल में जाना पड़ता है, जहां जंगली जानवरों का खतरा मंडराता रहता है। करीब 50 घरों वाली इस दलित बस्ती में बरसात के समय हालात और भी खराब हो जाते हैं। जगह-जगह पानी भर जाने से आवाजाही मुश्किल हो जाती है, जिससे सामाजिक जीवन भी प्रभावित हो रहा है।
ग्रामीणों में भय का माहौल
इसी बीच गांव में तेंदुए के बढ़ते आतंक ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। ग्रामीणों के अनुसार, तेंदुआ कई बार गांव में घुसकर गाय, भैंस, बकरी, कुत्ते और सूअर जैसे पशुओं को अपना शिकार बना चुका है। इतना ही नहीं, कई बार लोगों पर भी हमला करने की कोशिश की गई है, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल है।
समन के बावजूद पेश नहीं हुए! कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी
नगरावती देवी ने आरोप लगाया कि उन्हें आवास योजना के तहत पैसा मिला था, लेकिन ग्राम प्रधान ने 15 हजार रुपये लेकर भी उनका मकान नहीं बनवाया। उनका कहना है कि अगर पैसा वापस मिल जाए तो वे खुद अपना घर बनवा सकती हैं। उन्होंने बताया कि उनके पति सुनने में असमर्थ हैं और परिवार बेहद गरीबी में जीवन यापन कर रहा है।
Location : Mahrajganj
Published : 30 April 2026, 7:13 PM IST
Topics : Latest News Leopard Mahrajganj News UP News village