हिंदी
पीड़ित प्रदीप ने उत्तर प्रदेश पुलिस और गौरीबाजार साइबर पुलिस टीम के प्रति आभार जताया (img-dynamite news)
Deoria: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के थाना गौरीबाजार से एक खबर सामने आई है, जहां साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत देवरिया पुलिस को एक और सफलता मिली है। जिसके चलते साइबर पुलिस टीम ने साइबर ठगी के शिकार हुए एक व्यक्ति की ₹25 हजार की धनराशि वापस कराने में सफलता हासिल की है।
यह भी पढ़ें- फ्लोरिडा से अमेरिकी संसद पहुंची पिया डंडिया, अमेरिकी संसद में मध्यावधि चुनावों के बीच दर्ज कराई जीत
जानकारी के अनुसार, गौरीबाजार थाना क्षेत्र के लबकनी निवासी प्रदीप कुमार मौर्या पुत्र बैद्यनाथ मौर्या साइबर ठगी का शिकार हो गए थे। उन्होंने इस संबंध में शिकायत संख्या 23101260017158 के तहत साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी।
यह भी पढ़ें- हमीरपुर : आखिर किसने किया हरिकिशन का कत्ल? जंगल में मिली लाश की गुत्थी सुलझी, दो गिरफ्तार!
बता दें कि मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में गौरीबाजार साइबर पुलिस टीम ने जांच शुरू की। टीम ने संबंधित बैंक एवं वित्तीय संस्थानों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई की, जिसके परिणामस्वरूप पीड़ित की पूरी ₹25 हजार की धनराशि वापस करा दी गई। उधर खाते में रकम वापस मिलने पर पीड़ित प्रदीप कुमार मौर्या ने उत्तर प्रदेश पुलिस और गौरीबाजार साइबर पुलिस टीम के प्रति आभार जताया।
साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।
Location : Bareilly
Published : 4 November 2026, 5:46 PM IST
Topics : bareilly cyber UPnews uppolice uttarpradesh