जमीन के एक टुकड़े के लिए खूनी संघर्ष! कानपुर में दिनदहाड़े फायरिंग, 4 लोगों को लगी गोली

कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र के दहेली उजागर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच फायरिंग हो गई। गोली लगने से अखिलेश राजपूत समेत पिता-पुत्र और चार लोग घायल हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 4 November 2026, 5:25 PM IST
google-preferred

Kanpur: कानपुर में जमीन के विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। जमीन देखने पहुंचे एक परिवार पर दूसरे पक्ष के लोगों ने कथित तौर पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। दिनदहाड़े हुई इस फायरिंग में पिता-पुत्र समेत चार लोग गोली लगने से घायल हो गए। गोलियों की आवाज सुनते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। घटना बिधनू थाना क्षेत्र के दहेली उजागर गांव की है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच जमीन पर कब्जे को लेकर पहले कहासुनी हुई और फिर विवाद इतना बढ़ गया कि गोलियां चलने लगीं।

जमीन देखने पहुंचे थे अखिलेश राजपूत

जानकारी के मुताबिक, मामला जमीन के पुराने विवाद से जुड़ा हुआ है। सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र के रमजीपुरवा के औंधा निवासी अखिलेश राजपूत ने दहेली उजागर गांव में जमीन खरीदी थी। बताया जा रहा है कि इसी जमीन के ठीक पास गांव के रहने वाले मुन्ना सिंह ने भी जमीन खरीदी थी। दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि मुन्ना सिंह ने अखिलेश राजपूत की जमीन के कुछ हिस्से पर कब्जा कर रखा था। इसी सिलसिले में बुधवार दोपहर अखिलेश राजपूत अपने बेटे, भाई और कुछ अन्य लोगों के साथ जमीन देखने पहुंचे थे।

फ्री गिफ्ट और वाउचर का मैसेज आते ही न करें क्लिक! एक छोटी सी गलती खाली कर सकती है बैंक खाता, कानपुर पुलिस ने दी चेतावनी

कहासुनी के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग का आरोप

बताया जा रहा है कि जमीन को लेकर शुरू हुई बहस देखते ही देखते विवाद में बदल गई। आरोप है कि मुन्ना सिंह और उनके साथ आए लोगों ने अखिलेश राजपूत और उनके साथ मौजूद लोगों के साथ अभद्रता की। जब दूसरे पक्ष ने इसका विरोध किया तो मामला और बढ़ गया। परिजनों की ओर से लगाए गए आरोपों के मुताबिक, इसी दौरान मुन्ना सिंह और उनके साथियों ने कई राउंड फायरिंग कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी सहम गए। इस फायरिंग में अखिलेश राजपूत समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों में पिता-पुत्र भी शामिल हैं।

 

Kanpur News

कानपुर में दिनदहाड़े फायरिंग (IMG: Dynamite News)

चार घायलों को अस्पताल पहुंचाया

फायरिंग में चार लोगों के घायल होने के बाद घटनास्थल पर हड़कंप मच गया। गोली लगने से घायल लोगों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की गई। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बिधनू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया, जहां उनका उपचार कराया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही घायलों के परिजन और गांव के अन्य लोग भी अस्पताल पहुंच गए। अचानक हुई इस वारदात के बाद परिवार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जनता के सवालों का क्या दें जवाब? कानपुर में विकास न होने से खफा पार्षद ने नगर निगम में किया हंगामा

सूचना पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही बिधनू थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद की जानकारी जुटाई। शुरुआती जानकारी में मामला जमीन के विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस फायरिंग के आरोपों की भी जांच कर रही है। पुलिस की ओर से परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है।

Location :  Kanpur

Published :  4 November 2026, 5:25 PM IST

Advertisement