स्टे खत्म होते ही भड़की जमीन की रंजिश! खेत में कार घेरकर हमला, शीशे तोड़े-तीन को पीटा, हवाई फायरिंग से मचा हड़कंप
बलरामपुर के महाराजगंज तराई कोतवाली क्षेत्र में जमीन के पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। आरोप है कि लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और कुल्हाड़ी से लैस लोगों ने कार को घेरकर तीन लोगों पर हमला कर दिया। हमलावरों ने वाहन के शीशे तोड़ने के बाद तीनों को बाहर खींचकर पीटा। लाइसेंसी रिवाल्वर से हवाई फायरिंग के बाद आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए।