बिहार के वैशाली में बड़ा नाव हादसा! गंगा में डूबने से 10 लोगों की मौत, भोज खाने जा रहे थे बच्चे और युवक
बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर क्षेत्र में गंगा नदी में नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया। रामपुर श्यामचंद गांव के पास हुए हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत की खबर है। नाव पर करीब 20 बच्चे और युवक सवार थे, जो भोज में शामिल होने जा रहे थे। एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की मदद से राहत-बचाव अभियान जारी है।