हिंदी
उत्तर प्रदेश से एक बड़ी खबर है। वाराणसी के दाल मंडी जा रहे समाजवादी पार्टी के कई नेताओं को पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट कर दिया गया है।
सपा के कई नेता हाउस अरेस्ट
Varanasi/Lucknow: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर वाराणसी के दाल मंडी जा रहे सपा के कर्ई नेताओं को पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट किया गया। सपा के नेता दाल मंडी में पीड़ितो से मुलाकात करने जा रहे थे। पुलिस का कहना है कि दाल मंडी में कानून व्यवस्था बिगड़ सकती है, इसलिये वहां किसी को जाने की इजाजत नहीं दी जा सकती है।
उत्तर प्रदेश विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव को भी पुलिस ने वाराणसी जाने से रोक लिया है। लाल बिहारी यादव पुलिस ने हाउस अरेस्ट किया है। इसके साथ ही कुछ अन्य नेताओं को हाउस अरेस्ट किये जाने की खबर है।
लखनऊ: दाल मंडी में पीड़ितों से मिलने जा रहे उत्तर प्रदेश विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव को पुलिस ने वाराणसी जाने से रोका, लाल बिहारी यादव को किया गया हाउस अरेस्ट#Lucknow #UttarPradesh #DalMandi @samajwadiparty @yadavakhilesh pic.twitter.com/RTDzbaOPzq
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) February 22, 2026