हिंदी
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने वाला धमकी भरा वॉइस नोट अमेरिकी नंबर से भेजा गया। मुंबई क्राइम ब्रांच जांच में जुटी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर शक। जानें पूरा मामला और ताजा अपडेट।
रणवीर सिंह (Img Source: Google)
Mumbai: मुंबई से एक अहम अपडेट सामने आया है। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को कथित तौर पर 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने वाला धमकी भरा वॉइस नोट मिला है। मुंबई पुलिस सूत्रों के अनुसार यह संदेश एक अमेरिकी नंबर से भेजा गया था, जिससे मामले ने अंतरराष्ट्रीय एंगल ले लिया है।
सूत्रों के मुताबिक यह वॉइस नोट व्हाट्सऐप के जरिए अभिनेता के मैनेजर के फोन पर भेजा गया। मैसेज में 10 करोड़ रुपये की मांग की गई थी। शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि संदेश कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा हो सकता है।
मामले की जांच कर रही मुंबई क्राइम ब्रांच ने आधिकारिक प्रक्रिया के तहत अमेरिका की संबंधित एजेंसी से संपर्क किया है, ताकि उस नंबर की डिटेल और रूटिंग की जानकारी हासिल की जा सके। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि नंबर किसके नाम पर रजिस्टर्ड है और मैसेज किस लोकेशन से भेजा गया।
जांच में एक नाम सामने आया है-हैरी बॉक्सर, जिसे लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सक्रिय ऑपरेटिव माना जाता है। सूत्रों का दावा है कि वॉइस नोट की आवाज हैरी बॉक्सर से मेल खाती है। हालांकि पुलिस अभी तकनीकी और फॉरेंसिक जांच के जरिए इस बात की पुष्टि करने में जुटी है। बताया जा रहा है कि यह धमकी हाल ही में फिल्ममेकर Rohit Shetty के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना के बाद भेजी गई। उसी घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां पहले से अलर्ट मोड में थीं।
रणवीर सिंह की धुरंधर ने तोड़े रिकोर्ड; 411 करोड़ की कमाई का आंकड़ा किया पार
धमकी सामने आने के बाद रणवीर सिंह की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने उनके मैनेजर का बयान दर्ज कर लिया है और डिजिटल साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। फिलहाल इस मामले में औपचारिक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। पुलिस प्रारंभिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई तय करेगी। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी नतीजे पर पहुंचने से पहले तकनीकी विश्लेषण, वॉइस सैंपल मैचिंग और अंतरराष्ट्रीय सहयोग से मिली जानकारी की पुष्टि जरूरी है।
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के ऊपर मंडराया खतरा, अलर्ट मोड़ में मुंबई पुलिस; जानिये क्या है पूरा अपडेट
हाल के महीनों में फिल्मी हस्तियों को मिल रही धमकियों ने इंडस्ट्री में चिंता बढ़ा दी है। सुरक्षा एजेंसियां अब इस पैटर्न को गंभीरता से देख रही हैं। मामले की जांच जारी है और पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की बारीकी से पड़ताल की जा रही है। आने वाले दिनों में इस केस में और खुलासे हो सकते हैं।