हिंदी
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म “धुरंधर 2” को लेकर चर्चा में हैं, जो अगले महीने रिलीज़ होने वाली है। इसी बीच, एक्टर को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है।
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह
Mumbai: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म “धुरंधर 2” को लेकर चर्चा में हैं, जो अगले महीने रिलीज़ होने वाली है। इसी बीच, एक्टर को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। रणवीर सिंह को WhatsApp पर एक धमकी भरा वॉइस नोट मिला है, जिसमें उनसे करोड़ों रुपये की फिरौती मांगी गई है। इस घटना के बाद मुंबई पुलिस पूरी तरह अलर्ट हो गई है।
मुंबई पुलिस के अनुसार, यह धमकी ऐसे समय सामने आई है जब हाल ही में फिल्म प्रोड्यूसर-डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग की घटना हुई थी। 31 जनवरी की देर रात, जुहू स्थित रोहित शेट्टी के घर के बाहर पांच राउंड फायरिंग की गई। उस समय रोहित शेट्टी घर पर मौजूद थे, हालांकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
रणवीर सिंह को धमकी भरा वॉइस नोट मिलने के बाद तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। मुंबई पुलिस ने एक्टर के घर के बाहर सिक्योरिटी कड़ी कर दी है। अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है और आने-जाने वालों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस वॉइस नोट भेजने वाले शख्स की पहचान करने और उसे पकड़ने के लिए तकनीकी जांच में जुटी हुई है।
UGC Row: अपना दल की विधायक पुलिस की हिरासत में, जानें क्या है पूरा मामला
रणवीर सिंह और उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण जिस सोसाइटी में रहते हैं, वहां के निवासियों ने भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जाहिर की है। सोसाइटी में हथियारबंद गार्डों की भारी तैनाती से लोगों में डर का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं से सोसाइटी की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े होते हैं।
गोरखपुर: हत्या के प्रयास के मामले में चार अभियुक्त गिरफ्तार, गुलरिहा पुलिस की त्वरित कार्रवाई
मुंबई पुलिस का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। वॉइस नोट की जांच, कॉल डिटेल्स और डिजिटल सबूतों के आधार पर आरोपी तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही इस मामले में बड़ा खुलासा हो सकता है।