बुक की कैब 60 KM के लिए, पहुंचा 5,662 का बिल! आखिर ऐप में कैसे जुड़ गए 240.5 KM?
दिल्ली में Ola कैब से जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सोशल मीडिया पर चर्चा में है। यात्रियों के मुताबिक, उन्होंने करीब 60 किमी और छह घंटे के लिए ₹1,285 में कैब बुक की थी, लेकिन सफर खत्म होने पर बिल बढ़कर ₹5,662 हो गया। आरोप है कि अंतिम बिल में 240.5 किमी की अतिरिक्त दूरी जोड़ दी गई। यात्रियों ने अब कंपनी से अतिरिक्त रकम की जांच और वापसी की मांग की है।