टाइगर श्रॉफ पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने की फायरिंग, अनिल पंडित ने सोशल मीडिया पर बताया- पहले समझाया था, नहीं माना तो
वायरल पोस्ट में अनिल पंडित के नाम से लिखा गया, “जय महाकाल… जय श्रीराम… सभी भाइयों को राम राम…” इसके आगे पोस्ट में दावा किया गया कि टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी अनिल पंडित और हरमन संधू लेते हैं। पोस्ट में यह भी कहा गया कि पहले फोन करके अभिनेता को समझाने की कोशिश की गई थी, लेकिन बात नहीं मानी गई।