कौन है बॉलीवुड के ‘टाइगर’ का दुश्मन? घर पर हुई फायरिंग, जानें किसको लगी गोली

मुंबई के जुहू स्थित पुष्पा पार्क इलाके में बाइक सवार तीन अज्ञात लोगों ने गोलीबारी की। शुरुआती खबरों में टाइगर श्रॉफ के घायल होने की बात कही गई थी, लेकिन मुंबई पुलिस के हवाले से आई जानकारी में पता चला कि अभिनेता टाइगर श्रॉफ सुरक्षित हैं...

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 18 October 2026, 8:16 PM IST
google-preferred

Mumbai News: मुंबई से बॉलीवुड जगत को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग हुई है। मुंबई के जुहू स्थित पुष्पा पार्क इलाके में बाइक सवार तीन अज्ञात लोगों ने गोलीबारी की। शुरुआती खबरों में टाइगर श्रॉफ के घायल होने की बात कही गई थी, लेकिन मुंबई पुलिस के हवाले से आई जानकारी में पता चला कि अभिनेता टाइगर श्रॉफ सुरक्षित हैं। फायरिंग की इस घटना में उनके ड्राइवर और एक स्थानीय ऑटो-रिक्शा चालक के घायल होने की खबर है।

जुहू के पुष्पा पार्क इलाके में हुई घटना

अभी तक की जांच में पता चला है कि तीन अज्ञात लोग बाइक पर सवार होकर आए और गोलीबारी की। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। शुरुआती जानकारी में हमले के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

मुंबई पुलिस जांच में जुटी, किसने चलवाई गोली?

पुलिस ने घटना को लेकर जांच शुरू कर दी है और फरार हमलावरों की तलाश की जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि गोलीबारी के पीछे क्या वजह थी और हमलावरों का निशाना कौन था? जांच में सामने आने वाले तथ्यों से ही घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी। इस मामले में पुलिस की आधिकारिक जानकारी और जांच के निष्कर्ष सामने आने के बाद ही हमले के कारण के साथ आरोपियों की पहचान को लेकर पुख्ता जानकारी मिल पाएगी।

Location :  Mumbai

Published :  18 October 2026, 8:09 PM IST

Related News

Advertisement